गणतंत्र दिवस पर संदीप सिंह के कार्यक्रम में महिला ने किया हंगामा, कहा: साहब आप अपवित्र हैं

महिला कोच के साथ छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पिहोवा में तिरंगा फहराया। इस दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला को हंगामा करते देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को आयोजन स्थल से बाहर किया।

By  Vinod Kumar January 26th 2023 02:02 PM

पिहोवा: महिला कोच के साथ छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पिहोवा में तिरंगा फहराया। इस दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने हंगामा करते हुए कहा कि साहब आप अपवित्र हैं जिंदा नहीं रह सकते। महिला के हंगामे के बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। 

महिला को हंगामा करते देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को आयोजन स्थल से बाहर किया। बताया गया है कि पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। महिला पुलिस कर्मियों की जगह पुरुष पुलिस कर्मी महिला को हटाते हुए नजर आए। राष्ट्र गान बजने के बीच ना तो महिला ने हंगामा बंद किया ओर न ही उसे रोकने वाले राष्ट्र गान के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़े हुए।

संदीप सिंह का पहले से ही पिहोवा में गणतंत्र दिवस के दौरान तिरंगा फहराने का कार्यक्रम तय था, लेकिन खाप पंचायतों समेत विपक्षी पार्टियों और संगठनों ने इसके विरोध का ऐलान किया था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह ही पेहोवा के मुख्य चौक पर जमा हो गए थे। विरोध को देखते हुए पेहोवा मे भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी, लेकिन महिला हंगामा करते हुए मंच तक पहुंच गई। अब ये जांच का विषय है कि महिला सुरक्षा कड़ी होने के बाद भी मंच पर कैसे पहुंच गई।

महिला की पहचान सोनिया दून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्टूडेंट यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर हुई है। महिला हिसार के पेटवार गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस महिला के चाचा और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम कर लिए थे। कार्यक्रम स्थल  पर जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संदीप सिंह के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए पहुंचे तो उन्हें पुलिस बसों में बिठाकर साथ ले गई। 


 

Related Post