120 से अधिक भारतीयों को लेकर काबुल से उड़ा भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान
Arvind Kumar
August 17th 2021 09:50 AM --
Updated:
August 17th 2021 09:57 AM

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हालात नाजुक बने हुए हैं। बहुत से लोग वहां से लौटाना चाहते हैं लेकिन कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते फंस गए हैं। इस बीच सैकड़ों भारतीय भी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। इनमें भारतीय दूतावास के अधिकारी और कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारी शामिल है।
इस बीच खबर है कि भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान ने काबुल से 120 से अधिक भारतीय अधिकारियों के साथ उड़ान भरी है। कर्मचारियों को कल देर शाम हवाई अड्डे के सुरक्षित इलाकों में सुरक्षित पहुंचा दिया गया था।
