'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली कांग्रेस कुमारी सैलजा को बर्दाश्त न कर सकी
पंजाब वाला हाल होगा
मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नए-नए प्रयोग कर रही है और हरियाणा में भी इन्होंने पंजाब वाला ही प्रयोग किया है। वहां पर सिद्धू को अध्यक्ष बना दिया था, यहां पर उदयभान को बना दिया तो हरियाणा का हाल भी पंजाब जैसा होगा। बता दें कि कांग्रेस ने पंजाब में भी अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए थे, फिर भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी।
विज ने कहा कि हरियाणा के अंबाला में बना सब सुविधाओं से लैस कैंसर अस्पताल बेहद जल्द जनता को समर्पित होने जा रहा है। यह सौगात प्रदेशवासियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समर्पित करेंगे। 9 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबाला छावनी में बने कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने आ रहे हैं और इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व अन्य कई नेता भी यहाँ मौजूद रहेंगे।
विज ने बताया कि इस अस्पताल के उद्घाटन के बाद निश्चित रूप से न सिर्फ हरियाणा बल्कि आस पास के प्रदेशों के कैंसर रोगियों को भी लाभ मिलेगा।