हिमाचल: 23 को कांगड़ा के चंबी मैदान में रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस बीजेपी में हलचल
हालांकि अब तक बीजेपी कांग्रेस दोोनं ही बड़ी राजनीतिक पार्टियां यह दावा कर रहे थी कि आप का हिमाचल में कोई वजूद नहीं है। लेकिन कई लोगों के आम आदमी पार्टी का दामन थामने के कारण आम आदमी पार्टी को प्रदेश में धार मिलने लगी है।
रोचक बात यह है कि जिस आम आदमी पार्टी की प्रदेश में अब तक कार्यकारिणी भी नहीं है, उस पार्टी से कांग्रेस भाजपा इतना क्यों घबरा रही है। दोनों बड़े दलों के खासकर BJP के नेता तो निरंतर AAP पर ऐसे हमले कर रहे हैं, जैसे उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी से ही है।
AAP के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंबी में 23 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिला के लोग शामिल होंगे। पार्टी का इन तीन ही जिलों पर ज्यादा फोकस है। अन्य जिलों से सक्रिय कार्यकर्ता ही रैली में आएंगे। इन दिनों जनसभा के लिए भीड़ जुटाने को लेकर प्लान पर रणनीति बनाई जा रही है।
अरविंद केजरीवाल की इस रैली में बीजेपी-कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल इससे पहले भगवंत मान के साथ सीएम के गृह जिले मंडी में रैली कर चुके हैं।