Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

दीदी संग चलो रे! ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं अशोक तंवर और कीर्ति आजाद

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- November 23rd 2021 02:24 PM
दीदी संग चलो रे! ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं अशोक तंवर और कीर्ति आजाद

दीदी संग चलो रे! ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं अशोक तंवर और कीर्ति आजाद

नई दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर आज दिल्ली में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी (TMC) का हाथ थाम सकते हैं। इसके साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और सांसद कीर्ति आजाद के भी टीएमसी में जाने की अटकलें हैं। टीएमसी में जाने से पूर्व अशोक तंवर ने हरियाणा में अपने कार्यकर्ताओं की साऊ एवेन्यू स्थित अपने 'अपना भारत मोर्चा' के कार्यालय में एक बैठक बुलाई है। अशोक तंवर की गिनती कभी राहुल गांधी के करीबी साथियों में होती थी।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए अशोक तंवर का पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ अनबन रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में पार्टी में टिकट वितरण को लेकर अशोक तंवर की भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ तकरार हो गई थी। तंवर अपने समर्थकों की टिकट कटने से नाराज थे। फिर अशोक तंवर ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी। विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था। इसके अलावा साल 2016 में दिल्ली में राहुल गांधी की किसान यात्रा के दौरान अशोक तंवर और हुड्डा के समर्थकों भिड़त हो गई थी। तब अशोक तंवर की गर्दन पर चोट भी आई थी। अब माना जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर अब नई पार्टी में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। अशोक तंवर ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत 2003 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर शुरू की थी। इसके उन्हें यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। 2009 से सिरसा संसदीय सीट से लोकसभा सांसद चुने गए। 2014 में सिरसा सीट से इनेलो उम्मीदवार के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। टीएमसी ने गोवा, यूपी, त्रिपुरा समेत कई राज्यों में कांग्रेस नेताओं को तोड़ा हालांकि बंगाल से बाहर देश के अन्य हिस्सों में विस्तार की कोशिशों में जुटी टीएमसी के लिए अशोक तंवर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बंगाल में बीजेपी को हराने के बाद से टीएमसी की महत्वाकांक्षाएं बढ़ गई हैं और अब वह त्रिपुरा, गोवा, बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में विस्तार में जुटी है। हाल ही में उसने पूर्व रेल मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी रहे कमलापति त्रिपाठी के बेटे और पोते को भी शामिल किया था।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK