Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, कोविड प्रोटोकॉल के साथ चलेगा सत्र

Written by  Arvind Kumar -- March 05th 2021 09:38 AM
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, कोविड प्रोटोकॉल के साथ चलेगा सत्र

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, कोविड प्रोटोकॉल के साथ चलेगा सत्र

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। दोपहर बाद दो बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज होगा। बजट सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। विपक्ष लगातार किसानों के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है और अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कह रहा है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ खड़े होकर यह प्रस्ताव रख सकते हैं। 5 मार्च से शुरू हो रहे विधान सभा सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कोविड प्रोटोकॉल को लेकर जारी हिदायतों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इस वजह से विधान सभा परिसर में कम से कम व्यक्तियों को आने की अनुमति दी गई है। इसलिए निर्णय हुआ कि विधायकों के साथ उनका कोई स्टाफ या समर्थक विधान सभा परिसर में नहीं आएगा। मंत्रियों को मात्र एक सहायक साथ लाने की अनुमति रहेगी। सदन में सभी को मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए जाएंगे। दो गज की दूरी भी निश्चित की गई है। यह भी पढ़ें:- ‘पंजाब के लोगों ने देख लिया कांग्रेस का काम, अब 2022 में बनेगी अकाली सरकार’ यह भी पढ़ें:- सास को मौत के मुंह में धकेल रही थी बहू, महिला आयोग ने छापा मारा तो… बता दें कि विधानसभा में वर्ष 2021-22 का बजट 10 मार्च को पेश किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल वित्‍तमंत्री के तौर पर राज्‍य का बजट पेश करेंगे। बजट में मुख्यमंत्री किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सत्र शुरू होने से पहले हरियाणा विधान सभा परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा. डिप्टी दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा एवं अन्य विधायक मौजूद रहेंगे।


Top News view more...

Latest News view more...