सास को मौत के मुंह में धकेल रही थी बहू, महिला आयोग ने छापा मारा तो...

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला का इकलौता बेटा करीब एक साल पहले इसे छोड़कर इस दुनिया से चला गया। जिसके गम के बादल अभी छटे नहीं थे कि बहू गमों का पहाड़ लेकर टूट पड़ी। आरोप है कि प्रॉपर्टी के लिये बहू ने इस बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

महिला आयोग की सदस्य रैनू भटिया के मुताबिक उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि एक बुजुर्ग महिला को उनकी बहू हद पार करके प्रताड़ित कर रही है जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर है। बेसुध पड़ी हुई बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिये घर में एक छोटे पौते के सिवा कोई नहीं था। आनन-फानन में पीड़ित महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला से बात करने की कोशिश भी गई। मगर पिछले कई दिनों से प्रताड़ित हो रही महिला कुछ भी बोलने की हालत में नहीं दिखी।
इस पीड़ित महिला की 3 बेटियां भी हैं। मगर बहू ने उनका घर पर आना जाना बंद किया हुआ है। आरोप है कि अगर कोई बेटी घर आती है तो उनके पति के ऊपर गंभीर घिनौने आरोप लगा दिये जाते हैं। जानकारी के मुताबिक बहू ने अपनी ही 9 साल की बेटी के साथ नंनदोई द्वारा छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया हुआ है।
वहीं पीड़ित बुजुर्ग महिला की बेटियों ने बताया कि वो अपनी मां को अपने साथ रखना चाहते हैं। उन्हें अपनी भाभी पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है वो अपने फायदे के लिये कुछ भी कर सकती है।