Sun, Jun 22, 2025
Whatsapp

सीएम जयराम ने प्रतिभा सिंह को दिया पीएम की रैली का न्यौता, सांसद बोलीं सीएम कर रहे पद की गरिमा का अपमान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 29th 2022 04:37 PM
सीएम जयराम ने प्रतिभा सिंह को दिया पीएम की रैली का न्यौता, सांसद बोलीं सीएम कर रहे पद की गरिमा का अपमान

सीएम जयराम ने प्रतिभा सिंह को दिया पीएम की रैली का न्यौता, सांसद बोलीं सीएम कर रहे पद की गरिमा का अपमान

शिमला: केन्द्र की मोदी सरकार अपने आठ साल के कार्यकाल का जश्न शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर मनाने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को केंद्र सरकार के 8 साल पूरा होने पर शिमला आ रहे हैं। इसके लिए शिमला के रिज मैदान को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है। रैली की तैयारियों पर सीएम पल पल का अपडेट ले रहे हैं। इसके साथ ही सीएम प्रदेश के अन्य नेताओं को भी रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। आज सीएम जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निवास स्थान हॉली लॉज पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह को रैली में आने का न्यौता दिया। cm jairam,  congress president, pratibha singh,   pm modi rally, shimla मुख्यमंत्री के जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोली की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस तरह घर घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं ये मुख्यमंत्री के पद की गरिमा का अपमान है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए वह लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। प्रतिभा सिंह को भी सांसद होने के नाते निमंत्रण दिया है।cm jairam,  congress president, pratibha singh,   pm modi rally, shimla बता दें कि पीएम मोदी रिज से देश की जनता को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान पीएम देश भर के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअली देश भर से 17 सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होंगे। पीएम 30 मिनट तक लाभार्थियों से बात करेंगे। तैयारियों का जायज़ा लेने मुख्यमंत्री स्वयं रिज मैदान पर पहुंचे और खामियों को दुरुस्त करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए। pm modi, pm modi rally, pm modi rajkot rall, gujarat शिमला दौरे पर पीएम मोदी करीब डेढ़ घंटा रुकेंगे। दोपहर का भोजन मोदी शिमला में नहीं करेंगे। इनसे पहले केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करीब पांच मिनट के लिए मंच से संबोधित करेंगे। इनके अलावा किसी भी मंत्री को मंच से बोलने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा के लिहाज से सीटीओ चौक से रिज मैदान तक सड़क को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस दौरान शिमला में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK