सरकार दोबारा बनी तो ये व्यवस्था लागू करेंगे मनोहर लाल
सरकार दोबारा बनी तो ये व्यवस्था लागू करेंगे मनोहर लाल[/caption]
मुख्यमंत्री ने कहा कि सढौरा साधु-संतों और पीर-बैरागियों की धरती है और गुरु गोबिंद सिंह तथा बीर बंदा बहादुर बैरागी का नाम यहां से जुड़ा हुआ है और वे इस धरती को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि वे आज सढौरा आए हैं और सढौरा से जुड़ी यादें उन्हें स्मरण हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वे साईकिल और मोटर साईकिल पर बहुत घुमे हैं और यहां का हर क्षेत्र उन्होंने देखा है।
यह भी पढ़ें : मीका सिंह को पाकिस्तान में परफॉर्म करना पड़ा महंगा, लगा बैन
मनोहर लाल ने सढौरा कस्बे के कई लोगों का नाम लेते हुए कहा कि वे उनके मित्र हैं और उन्होंने यहां से संगठन की नींव रखी थी तब उन्हें यह आभास नहीं था कि एक दिन वे मुख्यमंत्री बनकर यहां आएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सांसद नायब सिंह सैनी सहित कई सांसद व विधायक भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी का आरोप- कश्मीर में मानवाधिकारों का हो रहा उल्लंघन