कांग्रेस का पीएम पर पलटवार: कहा-गांधी जी के हत्यारे की पूजा करने वाले कर रहे कांग्रेस को भंग करने की बात
हमने पीएम को पहले हमारे हमारे प्रश्नों का उत्तर देने को कहा था, लेकिन उत्तर देने की बजाए उन्होंने सिर्फ कांग्रेस पार्टी को टारगेट किया। सदन में हर पार्टी और हर विचार के लोग होते हैं और हर स्कीम पर बोलते हैं, लेकिन सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर टीका–टिप्पणी करना, इसका मतलब है कि तुम खत्म हो गए हो।
वे भ्रम फैलाकर सत्ता में आए
खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र है और हम सभी जनता और संविधान द्वारा चलाए जा रहे हैं। अगर जनता अपनी पसंद से वोट डाल रही है, तो उन्हें ऐसा करने दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता में आए हैं। वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। अपनी विचारधारा थोप रहे हैं और समाज को डुबो रहे हैं। जो लोग आजादी के बाद पैदा हुए हैं, वे आज कहते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया।
मजदूरों को कठिनाइयों में धकेलने का किया पाप
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना के दौरान प्रवासी मजदूरों को कठिनाइयों में धकेलने का पाप किया है। केंद्र के पास इसका कोई डेटा नहीं है। इसलिए वे अपने बयानों से गलतियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। महाराष्ट्र व दिल्ली सरकार को इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।