Sun, Jun 15, 2025
Whatsapp

Rajya Sabha Election: 13 सीटों पर 31 मार्च को होगा चुनाव, जानिए किस राज्य से कितने सांसद होंगे रिटायर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 07th 2022 05:36 PM -- Updated: March 07th 2022 06:36 PM
Rajya Sabha Election: 13 सीटों पर 31 मार्च को होगा चुनाव, जानिए किस राज्य से कितने सांसद होंगे रिटायर

Rajya Sabha Election: 13 सीटों पर 31 मार्च को होगा चुनाव, जानिए किस राज्य से कितने सांसद होंगे रिटायर

Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 13 सीटों के लिए 31 मार्च को चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इसकी घोषणा की। जिन 13 सीटों पर चुनाव होना है, वे पंजाब, केरल, असम, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नगालैंड की सीटें हैं। आगामी 31 मार्च को राज्यसभा की 13 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होना है। 6 राज्यों के लिए 13 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में राज्यवार आंकड़ा इस प्रकार से है। पंजाब में पांच, केरल में तीन, असम में दो और हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में एक-एक सीट के लिए वोटिंग होनी है। हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा, केरल से एके एंटनी, सोमा प्रसाद के और एमवी शेयम्स कुमार,पंजाब से सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेता मलिक, शमशेर सिंह दुलो और नरेश गुजराल जैसे कई वरिष्ठ नेता अब सेवानिवृत्त होने वाले हैं। बता दें कि राज्यसभा में हर दूसरे साल चुनाव होता है। इसके लिए राज्य के विधायक हर दो साल में 6 साल के लिए एक राज्यसभा सांसद का चुनाव करते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा का विघटन नहीं होता। लेकिन इसके एक तिहाई सदस्य हर दूसरे साल सेवानिवृ्त्त होते हैं। इसके अलावा इस्तीफे, निधन या अन्य किसी कारण से जो राज्यसभा सीट खाली होती है, उसके लिए उपचुनाव होता है। look back 2021, loksabha rajyasabha, Agricultural Laws Repeal Act 2021 OBC Reservation Amendment 2021 Tribunal Reform Bill-2021 Essential Defence Services Bill, 2021, election reform bill 2021


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK