गाजियाबाद के रामलीला मैदान में ब्रेक डांस झूले का कप टूटा, चार लोग गंभीर रूप से घायल
गाज़ियाबाद/ज्ञानेंद्र शुक्ला: रामलीला मैदान में ब्रेक डांस वाला झूले का कप झूला टूटने से हड़कंप मच गया। ब्रेक डांस झूले का एक कप टूट कर निकल गया और झूले का कप तेज रफ्तार से बाहर जा गिरा और लोहे की रेलिंग से टकरा गया। झूले में सवार 4 सदस्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में श्री सुलामल रामलीला कमेटी की ओर से घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के दौरान रात के करीब 11:00 बजे झूले का एक कप टूट कर नीचे गिर पड़ा। झूला टूटने के बाद रामलीला मैदान में अफरा तफरी मच गई। समिति के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
लोग तुरंत ही ब्रेक डांस झूले को रोककर घायलों को बचाने के लिए दौड़े। कप टूटने से घायल हुए तीनों बच्चों और महिला को कोतवाली थाना से आई पुलिस की टीम ने तुरंत एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कहा कि घायलों की हालत गम्भीर नहीं है। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
घायलों में गिरधरपुर बिसरख निवासी निशा पत्नी अवनीश और उनकी 8 साल की बेटी अवनी के अलावा कैलाश नगर के रहने वाले चमन लाल की 10 साल की बेटी हेमा भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। एक बच्ची के माथे पर चार टांके लगाए गए हैं। लोगों का आरोप है कि रामलीला कमेटियां सुरक्षा के इंतजाम नहीं कर रही है।