Fri, Oct 2, 2026
Whatsapp

हरियाणा में मॉनसून के फिर सक्रिय होने की संभावना, 28 से चलेगा बारिश का दौर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 27th 2020 09:15 AM
हरियाणा में मॉनसून के फिर सक्रिय होने की संभावना, 28 से चलेगा बारिश का दौर

हरियाणा में मॉनसून के फिर सक्रिय होने की संभावना, 28 से चलेगा बारिश का दौर

चंडीगढ़। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में मॉनसून फिर से 28 जुलाई से सक्रिय होने की संभावना बन रही है। मॉनसून हवायों की सक्रियता 28 जुलाई रात्रि से उत्तरी हरियाणा के जिलों यमुनानगर, अम्बाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल तथा एनसीआर क्षेत्र के जिले सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू होने की संभावना है तथा 29-30-31 जुलाई को राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ने तथा राज्य में बारिश का दौर 2 अगस्त तक बने रहने की संभावना है। बता दें कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसूनी हवाये 17 जुलाई से 21 जुलाई तक हरियाणा राज्य में सक्रिय रहने से ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश दर्ज हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बारिश के आंकड़ों पर नजर डाले तो राज्य में अब तक (1 जून से 24 जुलाई) सामान्य से 14% अधिक बारिश दर्ज हुई है परन्तु फिर भी राज्य के ग्यारह जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है जिन में अम्बाला में 43%, भिवानी 11%, गुरूग्राम10%, महेद्रगढ़ 47%, मेवात 42%, पलवल 23%, पंचकूला 64%, पानीपत 7%, रेवाड़ी 28%, रोहतक 47%, यमुनानगर 15% कम बारिश दर्ज हुई है। Haryana Weather Update | Weather Prediction Haryana

मॉनसूनी हवायों का टर्फ

22 जुलाई से हिमालय की तलहटियों की तरफ फिर से वापिस चले जाने के कारण हरियाणा राज्य में पिछले चार दिनों से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील तथा बीच बीच मे आंशिक बादल और कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बारीश दर्ज की गई है। Haryana Weather Update | Weather Prediction Haryana

मौसम पूर्वानुमान

मॉनसूनी हवायों की संभावित सक्रीयता को देखते हुए हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 28 जुलाई रात्रि से 2 अगस्त के दौरान बीच-बीच में बादलवाई, गरज चमक व हवायों के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में तापमान सामान्य से कम या आसपास बने रहने परन्तु हवा में नमी अधिक रहने की संभावना है। ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK