Wed, Oct 7, 2026
Whatsapp

किसान हित में नायब सरकार का बड़ा फैसला, अब किसानों को मिलेगा बोनस भी !

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले विधानसभा सत्र में ही किसानों को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 3 और महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Baishali -- January 27th 2025 06:19 PM
किसान हित में नायब सरकार का बड़ा फैसला, अब किसानों को मिलेगा बोनस भी !

किसान हित में नायब सरकार का बड़ा फैसला, अब किसानों को मिलेगा बोनस भी !

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में कदम उठाते हुए एक क्लिक से किसानों के बैंक खातों में 368 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी की है। 


मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए खरीफ-2024 के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण राज्य में उत्पादित की जा रही कृषि एवं बागवानी फसलों पर ₹2000 प्रति एकड़ बोनस देने का फैसला किया। अब तक कुल ₹1345 करोड़ की राशि किसानों को दी जा चुकी है।


सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले विधानसभा सत्र में ही किसानों को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 3 और महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल किया है। पहले भू-मालिकों और काश्तकारों के बीच कई विवाद होते रहते थे। 


अब सरकार ने कृषि भूमि पट्टा एक्ट लागू करके, इन विवादों को जड़ से खत्म कर दिया है। साथ ही, शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया है। इसके अलावा, गांवों में पंचायती भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के मकानों पर काबिज लोगों को उनका मालिकाना हक दिया है।

- With inputs from agencies

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK