Mon, Aug 24, 2026
Whatsapp

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज हिसार में भरवाएंगे मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली का नामांकन, आप ने भी जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट

बीजेपी ने हिसार में दो पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल और कमल गुप्ता के खेमे से अलग संगठन की पसंद के नेता को इस बार टिकट दी है. अंबाला में शक्ति रानी शर्मा के विधायक बनने से खाली हुई मेयर सीट के लिए पंजाबी समाज से आने वाली सैलजा सचदेवा को टिकट दिया गया है

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Baishali -- February 15th 2025 12:23 PM
मुख्यमंत्री नायब सैनी आज हिसार में भरवाएंगे मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली का नामांकन, आप ने भी जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज हिसार में भरवाएंगे मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली का नामांकन, आप ने भी जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट

ब्यूरो: हरियाणा के CM नायब सैनी आज हिसार में भाजपा के मेयर उम्मीदवार प्रवीण पोपली का नामांकन भरवाएंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले सुशीला भवन पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के उपरांत प्रवीण पोपली के साथ लघु सचिवालय जाएंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक रणधीर पनिहार मौजूद रहेंगे।

इस बीच, आज आम आदमी पार्टी (हरियाणा) ने मेयर, चेयरमैन और पार्षद उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें 2 मेयर, 5 चेयरमैन और 15 पार्षद उम्मीदवार शामिल हैं। रोहतक से अमित खटक और सोनीपत से कमलेश कुमार सैनी को मेयर टिकट दिया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने शुक्रवार यानी 14 फरवरी को निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की 2 सूची जारी की हैं। भाजपा ने नगर निगम में मेयर पद के लिए 10 में से 9 और 28 नगर परिषद और पालिकाओं में चेयरमैन पद के लिए 19 उम्मीदवार उतारे हैं।

 मानेसर को छोड़कर 9 नगर निगमों में भाजपा ने मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। 9 निगमों में से 6 में भाजपा ने महिला उम्मीदवारों को टिकट दी है। इसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, अंबाला, पानीपत और यमुनानगर में महिलाओं को मेयर कैंडिडेट बनाया है।

इसके अलावा हिसार में दो पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल और कमल गुप्ता के खेमे से अलग संगठन की पसंद के नेता को इस बार टिकट दी गई है. अंबाला में शक्ति रानी शर्मा के विधायक बनने से खाली हुई मेयर सीट के लिए पंजाबी समाज से आने वाली सैलजा सचदेवा को टिकट दिया गया है। 

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK