Sun, Dec 7, 2025
Whatsapp

Covid New Variant JN1: भारत में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, अब कोरोना के इस नए रूप ने बढ़ाई चिंता

देश में एक बार फिर कोरोना फैल रहा है. भारत के विभिन्न राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं. केरल में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 की पुष्टि होने के बाद सरकार देशभर में अलर्ट मोड पर है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 335 नए मामले सामने आए हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- December 18th 2023 12:51 PM
Covid New Variant JN1: भारत में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, अब कोरोना के इस नए रूप ने बढ़ाई चिंता

Covid New Variant JN1: भारत में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, अब कोरोना के इस नए रूप ने बढ़ाई चिंता

ब्यूरो:  देश में एक बार फिर कोरोना फैल रहा है. भारत के विभिन्न राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं. केरल में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 की पुष्टि होने के बाद सरकार देशभर में अलर्ट मोड पर है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 335 नए मामले सामने आए हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी और केरल में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई है. उधर, भारत समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों से WHO चिंतित है. एडवाइजरी जारी करते हुए देशों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। 

हाल ही में केरल में कोरोना के सबसे नए वैरिएंट जेएन-1 की पुष्टि हुई है। जिसके बाद केरल सरकार ने पूरे राज्य में हेल्थ अलर्ट जारी कर दिया था. कोरोना के मामले बढ़ने से केंद्र सरकार भी चिंतित है। 

पडेट किया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 335 नए मामले सामने आए हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 1,701 हो गई है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK