Tue, Dec 16, 2025
Whatsapp

पंचकूला के सेक्टर 10 में इमारत में लगी आग, धुंए में दम घुटने से दो साल की बच्ची की मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 24th 2023 04:35 PM
पंचकूला के सेक्टर 10 में इमारत में लगी आग, धुंए में दम घुटने से दो साल की बच्ची की मौत

पंचकूला के सेक्टर 10 में इमारत में लगी आग, धुंए में दम घुटने से दो साल की बच्ची की मौत

ब्यूरोः हरियाणा के पंचकूला से एक दुखद घटना में सामने आई। दरअसल, पंचकूला के सेक्टर 10 में एक आवास में भीषण आग लग गई। इस आग में दो साल की नाबालिग लड़की की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 10 की इमारत की दूसरी मंजिल पर नौकर के कमरे में आग लग गई। घर में आग लगने से धुआं फैल गया और दम घुटने लगा, जिससे नाबालिग लड़की की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, आग में बच्ची की मां दम घुटने और घबराहट के कारण बेहोश हो गई। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, पुलिस उपायुक्त, एसीपी सुरेंद्र कुमार यादव, सेक्टर 5 के SHO रूपेश चौधरी के साथ दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 


आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहाः जांच अधिकारी

इस घटना को लेकर जांच अधिकारी ने कहा कि कमरे में धुंए से दम घुटने के कारण 2 साल की बच्ची की पड़ी हुई थी, जिसको पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि आग लगने का पूरा कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK