Sun, Dec 7, 2025
Whatsapp

KCR Health Update: अपने घर में फिसलकर गिरे तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर, अस्पताल में भर्ती, करनी पड़ सकती है सर्जरी

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे अपने घर पर गिर गए। घर में गिरने के बाद उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है ।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 08th 2023 11:26 AM
KCR Health Update: अपने घर में फिसलकर गिरे तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर, अस्पताल में भर्ती, करनी पड़ सकती है सर्जरी

KCR Health Update: अपने घर में फिसलकर गिरे तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर, अस्पताल में भर्ती, करनी पड़ सकती है सर्जरी

ब्यूरोः तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे अपने घर पर गिर गए। घर में गिरने के बाद उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है ।

के.चंद्रशेखर को कूल्हे में हुआ फ्रैक्चर 


डॉक्टरों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर को गिरने के बाद कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ होगा, जिसकी वजह से सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। बता दें  तेलगांना विधानसभा चुनाव हारने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री अपने आवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान यह घटना घटित हुई है। 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर के घायल होने पर एक्स पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि  यह जानकर दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर गारू को चोट लगी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"

 2014 से 2023 तक तेलंगाना के सीएम रहे के.चंद्रशेखर 

बता दें भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस के नेता के.चंद्रशेखर ने 2014 से 2023 तक तेलंगाना के सीएम के रूप में कार्यभार संभाला था। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 64 सीटें मिलीं, जबकि बीआरएस को केवल 39 सीटें मिलीं। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK