Sat, Dec 20, 2025
Whatsapp

Haryana News: पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी के विवादित बयान पर कैप्टन अभिमन्यु ने दी प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी के विवादित बयान पर पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगर भारत का सम्मान बढ़ता है तो विपक्ष को इससे भी तकलीफ होती है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- November 25th 2023 03:26 PM
Haryana News: पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी के विवादित बयान पर कैप्टन अभिमन्यु ने दी प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

Haryana News: पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी के विवादित बयान पर कैप्टन अभिमन्यु ने दी प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

ब्यूरोः भारतीय जनता पार्टी की शुक्रवार को एक बड़ी बैठक हुई थी, जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ी और कार्डर संगठन आधारित संगठन दल है। उन्होंने कहा कि 9 साल के दौरान केंद्र की मोदी सरकार का स्वर्णिम कार्यकाल चल रहा है।

विश्व का नेतृत्व करेगा भारतः कैप्टन अभिमन्यु


कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि भारत विश्व का नेतृत्व करेगा और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। आज नई पीढ़ी को संकल्प लेना चाहिए कि वह जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तो भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान दिलवाएंगे। आजादी का 75 से 100 साल के दौरान युवा पीढ़ी विकास की हर पहलू में नए आयाम स्थापित करके राष्ट्र को विकसित करने में मदद करें।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत के विकसित देश बनने की नींव पड़ चुकी है और इसी के लिए संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 हलकों का दौरा कर देश को विकसित बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों और कार्यकर्ताओं में जागरूकता फैलाएगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद युवाओं में स्वाभिमानी जन चेतना जागृत करना है।

कैप्टन अभिमन्यु ने राहुल गांधी के विवादित बयान पर दी प्रतिक्रिया 

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी के विवादित बयान पर पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगर भारत का सम्मान बढ़ता है तो विपक्ष को इससे भी तकलीफ होती है। विपक्ष दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के बढ़ते सम्मान से भी परेशान है। आज विपक्ष विचारहीन नेतृत्व के हैं और कमजोर हो चुका है। विपक्ष के नेता अपनी मानसिकता के आधार पर सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल कर रहे है। इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हास्यास्पद बयान दे चुके हैं। किसी ने उन्हें मौत का सौदागर कहा, किसी ने चौकीदार को चोर कहा। विपक्ष अभी अपनी गलतियों से सबक नहीं ले रहा है, जो उनकी हार का प्रतीक है।

राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकारः कैप्टन 

साथ में कैप्टन अभिमन्यु ने देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनाव पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में अहम रोल अदा करेगी। साथ में उन्होंने कहा कि मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कैप्टन अभिमन्यु ने किया पलटवार

वहीं, हरियाणा के नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से सरकार बनने पर हरियाणा में 4 उपमुख्यमंत्री के बयान पर कैप्टन अभिमन्यु का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज पता चल चुका है उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। पिछले दिनों उनके कई अध्यक्ष बदल गए हैं उनके पास कोई एक ऐसा नेता नहीं है जो सभी जातियों के साथ समीकरण बैठा कर कांग्रेस की वैतरणी को पार लगा सके। हरियाणा कांग्रेस में कई अध्यक्ष बनने से पता चलता है उनके पास कोई स्वीकार्य नेता नहीं है।इसलिए अलग-अलग समाज के प्रतिनिधियों को पद देना पड़ रहा है, जिस तरीके से महाभारत के युद्ध में कौरवों ने दुर्जन शक्तियां एकत्रित की थी, वही आज काम कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ग्रीन ब्रिगेड आज गुलाबी गैंग बन चुका है। हरियाणा में एक वक्त का ग्रीन ब्रिगेड आज गुलाबी गैंग बन चुका है और इस गैंग ने कांग्रेस पर कुंडली भी मार ली है। महाभारत में पितृमोह में पड़े धृतराष्ट्र का जो हाल हुआ था। वही हाल आज हरियाणा में पुत्र मोह में पड़े कांग्रेस का भी होगा।

हरियाणा में कांग्रेस कुमारी शैलजा की तरफ से अलग से प्रचार करने पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 3 दिसंबर के बाद पांच राज्यों के चुनाव का काम खत्म हो जाएगा और इसके बाद कांग्रेस के कुछ और नेता भी इस तरह की यात्रा शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज ना संगठन है, ना नेतृत्व है ना विचारधारा है। ऐसा संगठन जनता के बीच में क्या संदेश देगा।

कांग्रेस के परिवारवाद पर कैप्टन अभिमन्यु ने साधा निशाना

कांग्रेस के परिवारवाद पर भी कैप्टन अभिमन्यु ने साधा निशाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के परिवारों में पैदा होने वाले ही जन प्रतिनिधि बनने में सक्षम होते हैं। ऐसे युवा जो पूरी तरह के से लायक और मेहनती हैं उनका कोई स्थान कांग्रेस में नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए युवाओं से प्रार्थना है वो आगे आए और परिवारवाद की राजनीति को खत्म करें। वहीं बैठक में वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने छात्र संघ के चुनाव पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली दुनिया की सबसे पुरानी प्रणाली है जो सब में विश्वास पैदा करती है। शिक्षण संस्थानों में छात्रों के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। एक दोष रहित प्रणाली स्थापित करनी चाहिए, जिसमें लड़ाई, झगड़ा और आपसी रंजिश का कोई स्थान ना हो। 

कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में इन विषयों को नहीं उठायाः बीजेपी नेता

जातीय जनगणना पर वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल के दौरान 60 साल कांग्रेस ने ही राज किया है। कभी भी इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इन विषयों को नहीं उठाया। आज यह अपनी कमजोरी होती जमीन को बचाने के लिए जातिगणना का मुद्दा उठा रहे हैं। अगर जातिगत जनगणना पर सकारात्मक रूप से चर्चा होती है, तो बीजेपी उसके लिए तैयार है। यह लोग आज जातिगत जनगणना के जरिए अपने परिवारवाद को बचाना चाहते हैं। पवित्र भाव से लिया का कोई भी संकल्प से पार्टी असहमत नहीं है। 

हिसार लोकसभा से चुनाव लड़ने का फैसला आला कमान करेगाः अभिमन्यु 

हिसार लोकसभा से उनके चुनाव लड़ने के सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु बोले कि इसका फैसला पार्टी आला कमान करेगा, लेकिन हरियाणा की सभी 10 की 10 सीटों पर कमल जरूर खेलेगा। मैं एक कार्यकर्ता के नाते उम्मीद करता हूं हिसार में भी कमल जरूर खिले और हरियाणा में दस-दस कमल खिलें। इसके साथ राजस्थान में जेजेपी के चुनाव लड़ने और बयानबाजी पर कैप्टन अभिमन्यु बोले कि चुनाव लड़ने के लिए कोई भी स्वतंत्र है और वह भी राजस्थान में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं यही उनसे अपेक्षा करते हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK