Himachal: सुधीर शर्मा ने CM सुक्खू को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस, जानें क्या है पूरा विवाद
ब्यूरो: कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए पूर्व विधायक व धर्मशाला के भाजपा उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर मानहानी का नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह ब्यान कि 15-15 करोड़ रुपये में विधायक बिके हैं उस पर उन्हे कानूनी नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगर सीएम के पास इसके सबूत हैं तो वे जनता के समक्ष रखे। मंच पर चढ़कर तो कुछ भी बोल दिया जाता है। सुधीर शर्मा ने कहा कि ऐसी बातें कोई भी व्यक्ति डर कर और बौखलाहट में करता है। उन्होंने सुखविंद सिंह सुक्खू से पूछा किया वे बताए हमीरपुर में मायनिंग का क्रेसर हे वे किसका है। मुख्यमंत्री दुबई में इनवेसटर मीट के लिए गए तथा इस पर सारा पैसा सरकार खर्च हुआ, जबकि हकीकत में वहां कोई इंवेसटर मीट थी ही नही तथा किसी निजी कार्यक्रम में सरकरी खर्चे पर चले गए। सीएम बनाए इस पर कितना पैसा खर्च किया गया। इसके साथ ही जो वर्तमान बददी के अंदर जो औद्योगिक इकाईयां है जो लगातार फेल हो रही हैं तथा दुगनी कीमतों में बिक रही है। नियम 118 की जो फाईलें है उनपर तो मुख्यमंत्री के ही हस्ताक्षर हैं उसका का वे क्या जबाव देंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल के लिए 100 करोड़ रुपय का स्वास्थ्य फंड जो केंद्र से आया उसे क्यों वापिस किया जा रहा है। तथा इस पर ऋण क्यों लियाय जा रहा है। क्यों प्रदेश पर ऋण का बौझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा इन सब का जबाव सीएम को जनता के साने रखना होगा। सुधीर शर्मा नपे कहा इन सब बातों के सबूत उनके पास नही हमारे पास हैं तथा इन्हे जनता के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा सीएम को अदालत में इसका जबाव देना होगा। सीएम को यह शोभा नही देता कि मुख्यमंत्री को यह शोभा नही देता वे कुछ भी बोल दे।
-