Shardiya Navratri 2023: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू, पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
ब्यूरोः 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गया है। इन नौ दिनों में देवी की नौ अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है। इसी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दी।
देशवासियों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति प्रदायिनी मां दुर्गा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। जय माता दी!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2023
देश की पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि शक्ति प्रदायिनी मां दुर्गा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। जय माता दी!
शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें।
जय माता दी! pic.twitter.com/XcEZ1AWI8s — Amit Shah (@AmitShah) October 15, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें। जय माता दी!
सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते।।
आदिशक्ति माँ भगवती के सभी रूपों की आराधना-उपासना के महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' की सभी भक्तों और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
जगज्जननी की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे, चहुंओर… pic.twitter.com/SqyHaAx4jf — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 14, 2023
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते।। आदिशक्ति मां भगवती के सभी रूपों की आराधना-उपासना के महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' की सभी भक्तों और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जगज्जननी की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे, चहुंओर आरोग्यता, खुशहाली और समृद्धि हो, माँ से यही प्रार्थना है।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
'शारदीय नवरात्रि' का पावन प्रथम दिवस शक्ति स्वरूपा माँ शैलपुत्री की वंदना को समर्पित है। देवी माँ भक्तों को मान-सम्मान और आरोग्यता के आशीर्वाद से अभिसिंचित करती हैं।
माँ से प्रदेश वासियों,… pic.twitter.com/iSK3IouWC7 — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 14, 2023
साथ में उन्होंने लिखा कि 'शारदीय नवरात्रि' का पावन प्रथम दिवस शक्ति स्वरूपा माँ शैलपुत्री की वंदना को समर्पित है। देवी माँ भक्तों को मान-सम्मान और आरोग्यता के आशीर्वाद से अभिसिंचित करती हैं। मां से प्रदेश वासियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए यशस्वी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।'
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता!
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:!!
माँ भगवती की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #ShubhNavaratri_2023 #शुभ_नवरात्रि #HappyNavratri2023 pic.twitter.com/1XYlyctAzK — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 15, 2023
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, 'मां भगवती की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
- PTC NEWS