सरबत सेवा सभा द्वारा गुरु नानक साहिब को समर्पित 22वें प्रकाश पर्व समारोह का हुआ समापन
चंडीगढ़: श्री गुरु नानक देव साहिब जी को समर्पित 22वां वार्षिक प्रकाश पर्व सरबत सेवा सभा (रजि.) और सभी स्थानीय निवासियों के सहयोग से सिटी ब्यूटीफुल के सेक्टर 38 वेस्ट में बड़ी सफलता के साथ संपन्न हुआ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 3 दिसंबर 2023 को सभी स्थानीय निवासियों के सहयोग से एमआईजी/एलआईजी तिकोना पार्क में परम पूज्य श्री गुरु नानक देव साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़े प्रेम, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें सेक्टर 38 वेस्ट के साथ-साथ अन्य सेक्टरों से भी श्रद्धालु शामिल हुए।
_03ba9adc0fdc95126c9fd7c15b6c2109_1280X720.webp)
इससे पहले 1 दिसंबर 2023 को पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पवित्र स्वरूप सेक्टर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए नगर कीर्तन के रूप में त्रिकोणा पार्क पहुंचा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को खुले पंडाल में विराजमान करने के बाद श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ। सेक्टर 38-बी स्थित गुरुद्वारा शाहपुर साहिब कमेटी के सहयोग से इस अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुद्वारा साहिब के हज़ूरी रागी भाई राजिंदर सिंह बनारस वालों द्वारा रस भरा कीर्तन किया गया।
_99586c09e614737a128d6e3a3ee9c732_1280X720.webp)
3 दिसंबर 2023 को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया और बड़ी संख्या में शर्धालुओं ने इस उत्स्व में भाग लिया और सतगुरु नानक का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद सेक्टर के ही सुखमनी साहिब महिला सत्संग सभा के जत्थे द्वारा कीर्तन शुरू किया गया। जिसके बाद बालिका हरकीरत कौर और बालिका सहजप्रीत कौर ने भी कीर्तन किया।
_33c506194077a01d24ca3c038a3a94e6_1280X720.webp)
जिसके बाद भाई मनजिंदर सिंह, हजूरी रागी नाडा साहिब, भाई करमवीर सिंह, हजूरी रागी फतेहगढ़ साहिब और भाई अबनासी सिंह पारस, हजूरी रागी फतेहगढ़ साहिब वालों ने संगत को गुरु शब्दों और गुरु चरणों के साथ जोड़ा। _5bd23ba972ac820403be18793f62a37f_1280X720.webp)
हर साल तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 24 घंटे चाय, बिस्कुट, पकौड़े और अन्य वस्तुओं का लंगर लगाया जाता था और श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद एक बड़ा पंडाल लगा कर हजारों श्रद्धालुओं को दाल, सब्जी, खीर, सलाद और प्रसादे का अटूट लंगर बांटा गया।
आयोजन के बीच श्री अखंड पाठ साहिब तीन दिनों तक चला। इस दरमिआन स. सतविंदर सिंह ने स्टेज सचिव, स. नरिंदर सिंह ने युवाओं के सहयोग से लंगर प्रबंधन और अध्यक्षता मंडल से स. चितरंजन सिंह, स. भाग सिंह, स. बलबीर सिंह और स. करतार सिंह ने अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखा और गुरु कृपा से कार्यक्रम को सफल बनाया।
अध्यक्षता मंडल से स. चितरंजन सिंह ने कहा कि गुरु साहब सभी सेक्टर वासियों और सेवा संगठन पर अपनी कृपा बनाए रखें और ऐसे धार्मिक आयोजनों से सभी को गुरुचरणों से जुड़ने का मौका मिलता रहे।
- With inputs from our correspondent