Sat, May 24, 2025
Whatsapp

शाहरुख खान पठान की रिलीज से पहले शाहरुख खान पहुंचे वैष्णो देवी, फिल्म की सक्सेस के लिए की प्रार्थना

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 12th 2022 01:40 PM
शाहरुख खान पठान की रिलीज से पहले शाहरुख खान पहुंचे वैष्णो देवी, फिल्म की सक्सेस के लिए की प्रार्थना

शाहरुख खान पठान की रिलीज से पहले शाहरुख खान पहुंचे वैष्णो देवी, फिल्म की सक्सेस के लिए की प्रार्थना

शाहरूख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में उमराह के लिए मक्का गए थे। अब शाहरुख खान वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले महीने जनवरी में रिलीज हो रही है। फिल्म की सफलता के लिए शाहरुख खान कल देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर पहुंचे। इसके बाद शाहरुख खान ने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की।

पूरी सुरक्षा के साथ शाहरुख खान वैष्णो देवी पहुंचे थे। यहां उनके साथ कुछ दोस्त भी थे।  शाहरुख का चेहरा मास्क से ढका हुआ था, ताकि लोग उन्हें पहचान न पाएं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने देर रात करीब 12 बजे मां के दरबार में हाजिरी लगाई। शाहरुख खान आज मुंबई वापस लौटेंगे। 


वायरल वीडियो में शाहरुख खान काले रंग की जैकेट और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान का वायरल वीडियो देख उनके फैंस गदगद हो रहे हैं। हाल ही में शाहरुख सऊदी अरब में हुए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मक्का जाकर मुसलमानों के सबसे पवित्र स्थल काबा का दीदार किया और उमरा भी किया। उनके उमरा करने की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायर हो गई थीं।

पठान फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म से शाहरुख खान लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे।


- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK