Tue, Sep 29, 2026
Whatsapp

देश के 100 प्रभावशाली भारतीयों में इस नंबर पर है CM सुखविंदर सुक्खू का नाम

ब्यूरो: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक उत्कृष्ट स्थान हासिल कर लिया है. क्योंकि देश के टॉप 100 प्रभावशाली नेताओं की सूची में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी शामिल हो गया है.

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shagun Kochhar -- April 03rd 2023 06:15 PM
देश के 100 प्रभावशाली भारतीयों में इस नंबर पर है CM सुखविंदर सुक्खू का नाम

देश के 100 प्रभावशाली भारतीयों में इस नंबर पर है CM सुखविंदर सुक्खू का नाम

ब्यूरो: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक उत्कृष्ट स्थान हासिल कर लिया है. क्योंकि देश के टॉप 100 प्रभावशाली नेताओं की सूची में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी शामिल हो गया है.

सीएम सुखविंदर सुक्खू को मिला 79वां स्थान

एक प्रतिष्ठित कम्पनी द्वारा किए गए सर्वेक्षण में सीएम सुक्खू को भारत के शीर्ष 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 79वां स्थान मिला है. सौ दमदार नेताओं में शामिल होने पर सीएम सुक्खू के सहयोगी इसे उनकी एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे हैं. सौ दिन के कार्यकाल में ये उपलब्धि हासिल करना हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है.

इसलिए लिस्ट में शामिल किया गया सीएम सुक्खू का नाम

जानकारी के मुताबिक, सीएम के प्रभावशाली और कुशल नेतृत्व, लोगों से जुड़ने की क्षमता, राज्य के विकास के प्रति समर्पण और हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं के परिणामस्वरूप उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है. कहा जा रहा है कि हरित ऊर्जा, ई-वाहन, पर्यटन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री की पहल की सराहना इसकी बड़ी वजह है. इसके अलावा सीएम सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की, जो घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा किये गए वादों के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है.

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK