Sat, Mar 14, 2026
Whatsapp

दिल्ली संसद भवन में सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने वाला लड़का निकला लखनऊ का, यहां जाने सारी जानकारी

राजधानी दिल्ली में स्थित संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर सदन में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब विजिटर्स गैलरी से 2 युवक अचानक नीचे कूद गए।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- December 13th 2023 05:46 PM
दिल्ली संसद भवन में सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने वाला लड़का निकला लखनऊ का, यहां जाने सारी जानकारी

दिल्ली संसद भवन में सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने वाला लड़का निकला लखनऊ का, यहां जाने सारी जानकारी

ब्यूरो : राजधानी दिल्ली में स्थित संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर सदन में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब विजिटर्स गैलरी से 2 युवक अचानक नीचे कूद गए। उस समय लोकसभा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। सदन की बेंच पर कूदने लगे। युवकों ने जूते में कुछ स्प्रे छिपा रखा था। उसे निकालकर स्प्रे किया, जिससे सदन में पीला धुआं फैलने लगा। पूरे सदन में अफरा-तफरी का माहौल था। इसके बाद सांसदों ने उसे पकड़ लिया। संसद भवन में सुरक्षा में सेंधमारी कर घुसने वाले चार लड़कों में एक का नाम सागर शर्मा, जोकि लखनऊ के अलामबाग थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला है। 


बता दें कि संसद भवन के अंदर घुसने वाले एक लड़का और एक लड़की के साथ संसद भवन के बाहर हंगामा करने वालों में सागर शर्मा शामिल था। बसपा से निष्कासित लोकसभा सांसद दानिश अली ने दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदने वाले युवकों में से एक युवक के लोकसभा के पास की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर यह दावा किया है कि वह व्यक्ति भाजपा सांसद का मेहमान था। इसका अभिप्राय यह हुआ कि उस व्यक्ति का लोकसभा के दर्शक दीर्घा का पास भाजपा सांसद की सिफारिश पर बनाया गया था। बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को एक आधार कार्ड मिला है, जिस पर लखनऊ का पता दर्ज है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK