Thu, Oct 1, 2026
Whatsapp

मिल गए Snowman के अस्तित्व के निशान? सेना ने पेश किया 'सबूत'

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 30th 2019 04:53 PM -- Updated: April 30th 2019 04:56 PM
मिल गए Snowman के अस्तित्व के निशान? सेना ने पेश किया 'सबूत'

मिल गए Snowman के अस्तित्व के निशान? सेना ने पेश किया 'सबूत'

नई दिल्ली। हिममानव के अस्तित्व की चर्चाओं को उस समय बल मिल गया जब भारतीय सेना ने हिममानव यानी स्नो मैन के 'रहस्यमय' पैरों के निशाने सार्वजनिक किए। सेना के मुताबिक यह निशान 9 अप्रैल 2019 को मकालू बेस कैंप के पास मिले हैं। सेना ने इसकी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। तस्वीरों में बर्फ पर पैरों के बड़े-बड़े निशान दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि ये निशान हिममानव 'येति' के पैरों के ही हैं। इस मायावी हिममानव को पहले भी Makalu-Barun National Park में देखा गया है! सेना के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। कुछ लोग सेना के इस दावे पर सवाल भी उठा रहे हैं। लोगों के मुताबिक केवल फुट प्रिंट की बिनाह पर ही यह दावा करना ठीक नहीं है। लोगों के मुताबिक भारतीय सेना को इसकी जांच वैज्ञानिकों से करवानी चाहिए और हिम मानव की मौजूदगी की तह तक जाना चाहिए।

हिममानव का जिक्र नेपाल के लोकगीतों में भी मिलता है। यहां इसका जिक्र येति के नाम से है। मानव की तुलना में यह एक लंबा प्राणी होता है, जो हिमालय, साइबेरिया, मध्य और पूर्वी एशिया में निवास करता है।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बीजेपी के स्टीकर लगे कुत्ते को पुलिस ने पकड़ा
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK