Advertisment

दुष्यंत डबवाली से लड़ सकते है विधान सभा का चुनाव, दिग्विजय ने दिए संकेत (Video)

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
दुष्यंत डबवाली से लड़ सकते है विधान सभा का चुनाव, दिग्विजय ने दिए संकेत (Video)
Advertisment
सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात में संकेत दिए कि दुष्यंत चौटाला डबवाली से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी से मुख्यमंत्री पद का दावेदार ही डबवाली से चुनाव लड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है और बूथ लेवल तक का कार्य पूरा हो चुका है।
Advertisment
Digvijay Chautala 1 दिग्विजय ने अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की अपनी पार्टी के साथ आप के गठबंधन पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि समान सोच और समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन के लिए पार्टी की सकारात्मक सोच है। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के लिए 3 सदस्य कमेटी आप पार्टी के संपर्क में है। यह भी पढ़ें : राज्यपाल ने तीन नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ इस मौके पर दिग्विजय चौटाला ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की मुख्यमंत्री से मुलाकात पर कहा कि इनेलो पार्टी की पहले दिन से ही भाजपा के साथ मिलीभगत है। इसीलिए तो रैलियों में इनेलो ने भाजपा के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई।
Advertisment
Digvijay Chautala 2 अरावली क्षेत्र में पीएलपीए संसोधन को लेकर सरकार की मंशा पर दिग्विजय ने सवाल उठाए हैं। अरावली क्षेत्र में पीएलपीए संसोधन को लेकर सरकार की मंशा पर दिग्विजय ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों की चिंता नहीं है। केवल अपने फायदे की चिंता है। बिल्डर्स और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए इसमें संशोधन किया गया है। वहीं सिरसा के थेहड़ मोहल्ले से विस्थापित हुए लोगों को हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स के मालिकाना हक दिए जाने के कैबिनेट के फैसले पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि थेहड़ निवासियों को फ्लैट की बजाए प्लाट आवंटित किया जाएं। यह भी पढ़ेंहरियाणा कैबिनेट की बैठक खत्म, जानिए क्या लिए गए फैसले-
haryana-election haryana-politics digvijay-chautala ptc-news-haryana haryana-news-in-hindi jjp-leader dushtant-chautala
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment