Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

केजरीवाल की प्रियंका को सलाह, दिल्ली की बजाए एमपी-राजस्थान में करें प्रचार

Written by  Arvind Kumar -- May 08th 2019 02:17 PM -- Updated: May 08th 2019 02:18 PM
केजरीवाल की प्रियंका को सलाह, दिल्ली की बजाए एमपी-राजस्थान में करें प्रचार

केजरीवाल की प्रियंका को सलाह, दिल्ली की बजाए एमपी-राजस्थान में करें प्रचार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सलाह दी है। पत्रकार वार्ता कर केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी को दिल्ली में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, यहां कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को राजस्थान और मध्य प्रदेश में प्रचार करना चाहिए जहां लड़ाई कांग्रेस-भाजपा के बीच है। [caption id="attachment_292775" align="aligncenter" width="700"]Priyanka Gandhi प्रियंका गांधी अब यूपी के बाद दिल्ली का रुख कर रहीं हैं[/caption] बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब यूपी के बाद दिल्ली का रुख कर रहीं हैं। यहां प्रियंका रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। बुधवार को प्रियंका का पहला रोड शो शाम 4 बजे उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शीला दीक्षित के लिए और दूसरा रोड शो शाम 6 बजे दक्षिणी दिल्ली में बॉक्सर विजेंदर के लिए होगा। यह भी पढ़ें : फतेहाबाद में गरजे मोदी, कांग्रेस पर किए कई प्रहार, सर छोटूराम के अपमान पर दुष्यंत को घेरा


Top News view more...

Latest News view more...