Advertisment

आम आदमी पार्टी का हरियाणा विरोधी चेहरा हुआ उजागर, चंडीगढ़ पर हमारा पूरा हक: कुमारी सैलजा

author-image
Vinod Kumar
New Update
आम आदमी पार्टी का हरियाणा विरोधी चेहरा हुआ उजागर, चंडीगढ़ पर हमारा पूरा हक: कुमारी सैलजा
Advertisment
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्ताव पेश कर कहना कि चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का हक है। चंडीगढ़ को सिर्फ पंजाब की राजधानी घोषित किया जाए। यह प्रस्ताव आम आदमी पार्टी की हरियाणा विरोधी सोच को दर्शाता है। चंडीगढ़ हरियाणा का है और चंडीगढ़ पर हरियाणा का पूरा हक है। मीडियो को जारी अपने बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किया गया यह प्रस्ताव उसके हरियाणा विरोधी चेहरे को उजागर कर रहा है। आम आदमी पार्टी हो या भाजपा दोनों को ही हरियाणा के हितों से कोई सरोकार नहीं है। यह दोनों पार्टियां सिर्फ अपना राजनीतिक लाभ देखती हैं। Kumari Selja, Chandigarh, haryana, Punjab फाइल फोटो कुमारी सैलजा ने कहा कि बीते आठ वर्षों से केंद्र और प्रदेश दोनों में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी हरियाणा को एसवाईएल का पानी अभी तक नहीं मिल पाया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी हरियाणा के हक में आ चुका है। कुमारी सैलजा ने याद दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के दलों को एसवाईएल के मुद्दे पर उनसे मुलाकात करने तक का समय नहीं दिया था। Kumari Selja, Chandigarh, haryana, Punjab फाइल फोटो अभी हाल ही में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में हरियाणा की स्थाई सदस्यता खत्म कर दी गई थी। यह भाजपा सरकार का हरियाणा के हितों पर एक और कुठाराघात था। कुमारी सैलजा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के हरियाणा विरोधी मंसूबों को कांग्रेस पार्टी कभी भी कामयाब नहीं होने देगी। चंडीगढ़ हरियाणा का है और चंडीगढ़ पर हरियाणा का पूरा हक है। publive-image फाइल फोटो-
chandigarh haryana punjab kumari-selja
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment