Fri, Oct 2, 2026
Whatsapp

महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल के घर बंटे लड्डू, जानिए क्या है परिवार की प्रतिक्रिया?

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 02nd 2021 02:16 PM -- Updated: August 02nd 2021 02:23 PM
महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल के घर बंटे लड्डू, जानिए क्या है परिवार की प्रतिक्रिया?

महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल के घर बंटे लड्डू, जानिए क्या है परिवार की प्रतिक्रिया?

कुरुक्षेत्र। भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। जापान में हुई जीत का जश्न कुरूक्षेत्र के शाहाबाद उपमंडल में भी दिखाई दे रहा है। शाहाबाद को हॉकी का मक्का माना जाता है। इस बार ओलंपिक में यहां से टीम कप्तान सहित कुल तीन महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। जैसे ही खबर आई कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है वैसे ही महिला हॉकी खिलाड़ियों के घर पर जश्न का माहौल शुरू हो गया। महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह भी पढ़ें- बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए मिल रही सब्सिडी यह भी पढ़ें- बिजली दरों में कटौती का फैसला ऐतिहासिक: रणजीत सिंह चौटाला रानी रामपाल के परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की कामयाबी पर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि घर आने पर रानी रामपाल का जोरदार तरीके से स्वागत किया जाएगा। परिजनों ने उम्मीद जताई की भारतीय महिला हॉकी टीम जरूर मेडल जीतकर ही लौटेगी।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK