Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

काम के पैसे मांगे तो मालकिन ने कर दी नौकरानी की पिटाई

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 06th 2021 03:34 PM -- Updated: January 06th 2021 03:36 PM
काम के पैसे मांगे तो मालकिन ने कर दी नौकरानी की पिटाई

काम के पैसे मांगे तो मालकिन ने कर दी नौकरानी की पिटाई

पानीपत। नाबालिग युवती से घर में काम करवाने की एवज में पैसे मांगने पर मालकिन द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामला मॉडल टाउन इलाके का है, जहां पर मालकिन द्वारा नाबालिग से उसके घर पर जाकर मारपीट की गई। [caption id="attachment_463888" align="aligncenter" width="700"]Juvenile Maid Attacked काम के पैसे मांगे तो मालकिन ने कर दी नौकरानी की पिटाई[/caption] यह भी पढ़ें- खटकड़ टोल पर धरना स्थल पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे सुरजेवाला, मोदी सरकार पर बोला हमला यह भी पढ़ें- केंद्र के साथ कल होने वाली बातचीत से पहले किसान नेता चढूनी का बड़ा बयान बच्ची को काम करवाने के लिए महिला पंजाब के जालंधर में अपने मायके भी ले गयी। आरोप है कि यहां पर महिला के भाई ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस को शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बच्ची ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी का दरवाजा खटखटाया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_463891" align="aligncenter" width="700"]Juvenile Maid Attacked काम के पैसे मांगे तो मालकिन ने कर दी नौकरानी की पिटाई[/caption] दरअसल बच्ची से करीब डेढ़ साल से महिला के घर पर काम कर रही थी। इस बीच बच्ची काम छोड़ कर घर आ गई। जब बच्ची ने मालकिन से पैसे मांगे तो महिला बच्ची के घर पहुंची और उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट की वीडियो पड़ोस के रहने वाले लोगों ने बना ली और वायरल कर दिया। [caption id="attachment_463892" align="aligncenter" width="700"]Juvenile Maid Attacked काम के पैसे मांगे तो मालकिन ने कर दी नौकरानी की पिटाई[/caption] फिलहाल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट व जुवेनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK