Fri, Jun 13, 2025
Whatsapp

पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, 8 से मॉनसून के जोर पकड़ने की उम्मीद

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 06th 2021 11:40 AM -- Updated: July 06th 2021 11:45 AM
पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, 8 से मॉनसून के जोर पकड़ने की उम्मीद

पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, 8 से मॉनसून के जोर पकड़ने की उम्मीद

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 10 जुलाई तक दिल्ली सहित उत्तर भारत के शेष हिस्सों में पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को अभी मॉनसून की बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा। Himachal Weather Update इस बीच हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं हिसार में 41.7 डिग्री और नारनौल में पारा 41 डिग्री पर रहा। अगले दो-तीन दिनों में इस क्षेत्र में तापमान के और अधिक बढ़ने की आशंका है। गुरुग्राम हरियाणा का सबसे गर्म इलाका रहा। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह ओपनिंग सेरेमनी में होंगे भारत के ध्वजवाहक यह भी पढ़ें- पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार IMD predicts dense to very dense fog over Punjab, Haryana, ChandigarhIMD Weather Forecast: The Indian Meteorological Department predicted weather for Punjab, Haryana, Chandigarh, and Delhi in the next two days. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई खास बारिश होने की संभावना नहीं है, केवल हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में आठ जुलाई से मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है और आठ से 10 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। Weather Update Haryanaगौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा में 13 जून को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी थी, लेकिन उसके बाद पिछले एक पखवाड़े के दौरान चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में ज्यादातर सूखा ही रहा है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK