Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

जींद में गाड़ी से कैश बरामद, चैकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 28th 2019 09:59 AM -- Updated: January 28th 2019 10:03 AM
जींद में गाड़ी से कैश बरामद, चैकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

जींद में गाड़ी से कैश बरामद, चैकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

जींद। चुनाव को लेकर की जा रही चैकिंग के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने एक गाड़ी से कैश बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी से करीब 16 लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने गाड़ी सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना रात करीब 9 बजे की है जब पुलिस ने गोहाना रोड पर कोर्ट के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब एक गाड़ी की पुलिस ने चैकिंग की तो उससे ये कैश बरामद हुआ। यह भी पढ़ें : जींद की जंग: ठंड के बीच मतदान के लिए निकले लोग, युवाओं में खासा उत्साह बहरहाल पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि कहीं इस कैश का जींद उपचुनाव में इस्तेमाल तो नहीं होना था।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK