शाही इमाम बुखारी लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी का नहीं करेंगे सपोर्ट
इमाम बुखारी इस बार मतदाताओं को किसी भी प्रकार का समर्थन देने से किनारा करने की बात कह रहे हैं।[/caption]
शाही इमाम सैयद बुखारी ने कहा कि मुस्लिम आवाम को ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने उन्हें निराश ही किया है और उनकी उपेक्षा की है।
उनका कहना है कि समाज में फैल रही नफरत और धर्म के नाम पर फैल रहा उन्माद देश में आधारभूत मूल्यों और परंपराओं को कुचलने का काम कर रही है। जो एक सभ्य समाज के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी के संकल्प पत्र पर बोले Rahul Gandhi, बंद कमरे में बनाया गया है मेनिफेस्टो