Thu, Sep 17, 2026
Whatsapp

PWD के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, 6 मजदूर घायल,3 PGI रेफर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 22nd 2019 02:11 PM
PWD के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, 6 मजदूर घायल,3 PGI रेफर

PWD के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, 6 मजदूर घायल,3 PGI रेफर

नाहन। जिला सिरमौर के धारटीधार में बड़ा हादसा पेश आया है। इलाके के दभुडी टिक्कर में लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से काम में जुटे 6 कामगार मलबे में दब गए। रात को हुए हादसे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद दबे पांच मजदूरों को बाहर निकाला गया। जबकि एक मजदूर सुबह तड़के ही रेस्कयू किया गया। सभी को मेडिकल कालेज नाहन ले जाया गया, जहां से तीन को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि अन्य दो कामगारों का मेडिकल कालेज में ही उपचार चल रहा है। एक मजदूर को पांवटा अस्पताल ले जाया गया है। [caption id="attachment_342432" align="aligncenter" width="700"]Shuttering Falls 2 PWD के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, 6 मजदूर घायल,3 PGI रेफर[/caption] बताया जा रहा है कि रात को पुल का लेंटर डालते हुए ये हादसा हुआ है। हादसे में घायल मजदूरों की पहचान कैलाश पुत्र राजेन्द्र निवासी खुड, कुशल पुत्र मोलू राम निवासी खुड, हीरा सिंह पुत्र मोलू राम निवासी खुड, रत्न सिंह पुत्र मिथू राम निवासी खाला क्यार, मदन सिंह निवासी पुत्र रत्न सिंह निवासी दभोडी टिककर, लच्छी राम पुत्र अलबेला सिंह निवासी डंडोह के तौर पर हुई है। इनमे से हीरा, कुशल सिंह और मदन को पीजीआई रेफर किया गया है। [caption id="attachment_342433" align="aligncenter" width="700"]Shuttering Falls 3 PWD के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, 6 मजदूर घायल,3 PGI रेफर[/caption] सवाल उठ रहे हैं कि रात के अंधेरे में पुल पर लेंटर डालने की क्या आवश्यकता थी। फिलहाल, नाहन पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, जेई और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, एसएचओ नाहन मानवेंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें : 171.77 करोड़ के नए उद्योग स्थापित करने व विस्तार के लिए 16 प्रस्तावों को मंजूरी ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK