स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहरा रही थीं सोनिया गांधी, पोल से नीचे गिरा
नेशनल डेस्क: मंगलवार को कांग्रेस ने अपना 137वां स्थापना दिवस (Congress foundation day) मनाया। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रगान से पहले पार्टी का झंडा फहराने के लिए पोल से बंधी रस्सी को खींचना चाहा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस दौरान मदद करते नजर, लेकिन रस्सी खींचते ही झंडा सीधा हाथों में आ गिरा।
एक कार्यकर्ता ने पोल पर चढ़ कर झंडे को लगाया और फिर सोनिया गांधी ने इसे फहराया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की और समारोह के आयोजन के प्रभारी से भविष्य में और अधिक सावधान रहने को कहा। कांग्रेस प्रबंधकों ने आमतौर पर पार्टी मुख्यालय में नजर आने वाले छोटे ध्वज स्तंभ के बजाय इस बार स्टील का एक ऊंचा पोल लगाया था।
इसके साथ ही स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कांग्रेस अब बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर हल्ला बोलेगी।#WATCH | Congress flag falls off while being hoisted by party's interim president Sonia Gandhi on the party's 137th Foundation Day#Delhi pic.twitter.com/A03JkKS5aC — ANI (@ANI) December 28, 2021