आज का राशिफल 18 जनवरी 2022
Forecast for 18th Jan 2022 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152/40532026 मेष आर्थिक रुप से आज अच्छा दिन है,आय व्यय में संतुलन बना रहेगा। कोई करीबी खुशी का कारण बनेगा,अच्छी खबरी मिल सकती है। पब्लिक कांफ्रेस करना सफल रहेगा,सोशल सर्कल बढने वाला है। आज की कठिन मेहनत ही कल सफलता की चाबी साबित होगी। नियमित व्यायाम और संतुलित डाइट से फिट और उर्जावान रहेंगे। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : केसरिया वृष पैसे के मामले में सावधान रहने की जरुरत है, और सब समान्य रहेगा। जो लंबे समय से कठिन मेहनत कर रहे अब सफलता का स्वाद चखेंगे। आप में से कुछ घर में पार्टी या गेट टुगेदर का आयोजन कर सकते हैं। बातुनी और मजाकिया स्वभाव से ग्रुप ट्रिप को यादगार बना देंगे। जिंदगी भर के लिए कुछ अच्छी यादें संजोने का अवसर मिलेगा । शुभ अंक :6 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन मिथुन प्रोफेशनल स्तर पर दिन शानदार रहेगा,किसी की मदद से उलझे काम बनेंगे। आज माता पिता के साथ वक्त बिताकर उनका आशीर्वाद और स्नेह पा सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाह रहने वाले अब सामान्य बात पर भी काफी सजग रहेंगे। आर्थिक स्तर पर सबकुछ ठीक ठाक रहेगा,अब बचत पर फोकस बढ सकता है। शेयर ,म्यूचुअल फंड या प्रॉपर्टी में किस्मत आजमाना कारगर रहने वाला है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : मरुन कर्क करियर के अच्छे विकल्प मिलेंगे,सही निर्णय किस्मत का दरवाजा खोल सकती है। आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहेगी,परिवार के साथ विदेश ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग घर के रेनोवेशन का काम करवा सकते हैं,काफी व्यस्तता रहेगी। जो डाइट प्लान फॉलो कर रहे, मूड और सेहत में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। नवविवाहितों के जीवन में प्यार और रोमांच बना रहेगा,यादगार दिन बिता सकते हैं। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : पिच सिंह आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी,जीवन के खूबसूरत सपने साकार कर सकते हैं। नया बिजनेस जमने में समय लगेगा ,बस मार्केटिंग और प्लान पर फोकस रखें। आज का दिन वैसे तो अच्छा है बस थोड़ा यात्रा करते समय सतर्क रहना होगा। परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती भरे दिन बिताने का अवसर मिलने वाला है। बैलेंस डाइट ,योग और मेडिटेशन से सेहत और मूड दोनों अच्छा बना रहता है। शुभ अंक :6 शुभ रंग : हरा कन्या नए बिजनेस से अपेक्षित मुनाफा मिलना शुरु हो सकता है,आत्मविश्वास बढेगा। घरेलू स्तर पर सब सामान्य रहेगा,निजी जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। समस्या या चुनौती जीवन के पहलू हैं ,धैर्य और समझदारी से सुलझाना सीखें। एक छोटा सा ब्रेक आवश्यक लग रहा है,ताजगी और उत्साह से भर सकते हैं। पहले के निवेश या प्रॉपर्टी से संबंधित अच्छी सूचना मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक :4 शुभ रंग : डार्क ग्रे तुला प्रोफेशनल स्तर पर कुछ बड़ा कर सकते हैं,सितारे बुलंदी पर रहने वाले हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, बांकि सब अनकूल रहेगा। पारिवारिक मामले में उग्रता दिखाने से कुछ नहीं होगा,गंभीरता से काम लें। तनाव से परेशान लोग मेडिटेशन का सहारा लेंगे, योग क्लास ज्वाइन करेंगे। अनावश्यक खरीददारी करना समझदारी नहीं है,बजट बिगड़ने का खतरा है। शुभ अंक :2 शुभ रंग : हल्का गुलाबी वृश्चिक आज का दिन उत्साहित करने वाला है,नए अवसर जिंदगी में यादगार पन्ने जोड़ेंगे। कोई प्रोजेक्ट या सौदा लापरवाही की वजह से खतरे में है,वक्त रहते सजग हो जाएं। परिवार के साथ ट्रिप पर जाना अच्छा रहेगा,आपसी प्रेम और केयर बढने वाला है। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी की तलाश में रहेंगे,जल्द ही ड्रीम हाउस बना सकते हैं। स्वयं के प्रति प्यार जताने के लिए शॉपिंग पर जाना बेस्ट आइडिया हो सकता है। शुभ अंक: 8 शुभ रंग : पीला धनु आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी,नया बिजनेस या घर खरीदने का प्लान कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना चाहेंगे,भरपूर मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। नया बिजनेस अपेक्षित रफ्तार पकड़ने वाला है,स्टाफ बढाने का विचार कर सकते हैं। फिट बॉडी और परफेक्ट फिगर आत्मविश्वास बढाएगा,चुनौती के लिए तैयार रहेंगे। बिजनेस के सिलसिले में विदेश ट्रिप पर जा सकते हैं,अनुकूल समय है काम बनेगा। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : क्रीम मकर जीवन में सब अच्छा चल रहा है,प्रोफेशनल ग्रोथ मेंटेंन करने के लिए मेहनत जारी रखें। किसी अनावश्यक खरीददारी में पैसा बर्वाद कर सकते हैं,फिजूलखर्ची से बचना होगा। घर के रेनोवेशन का काम समय पर पूरा हो इसके लिए आपकी भागीदारी जरुरी होगी। सेहत के स्तर पर अच्छी स्थिति रहेगी,योग और मेडिटेशन पर की गई मेहनत रंग लाएगी। स्वविकास पर फोकस करने का समय आ गया है,कुछ सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : नीला कुंभ आर्थिक स्तर पर आज का दिन खास रहेगा,आप गाड़ी या मकान खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने का अनुकूल समय नहीं है ,थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। गृहणियां रोजमर्रा के जीवन से बोर होकर आज कुछ रोमांचक प्लान बना सकती हैं। आप में से कुछ लोग किसी समाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं,अच्छा लगेगा। वेकेशन पर जाने का अटका हुआ प्लान पूरा होने वाला है,तैयारी शुरु कर सकते हैं। शुभ अंक : 6 शुभ रंग: ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन मीन कोई नया स्किल सीखना अच्छा रहेगा,करियर को नई उंचाई मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी पैदा होने वाली है,सतर्क रहें। सेहत अच्छी रहने की उम्मीद है,इससे उत्साह और पॉजिटिविटी रहेगी। दान करने से मन को सुकून मिलेगा,किसी जरुरतमंद की सहायाता करें। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे