Forecast for 21.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष आप अपने हर कदम को सही से रखते हुए आकाश की उंचाई छू सकते हैं,प्रयास करें। थोड़ा दिखावा करना क्षणिक संतुष्टि दे सकता है लेकिन स्थाई सुख अकाउंट भरने में है। परिवार में आपकी छवि एक प्यार करने वाले निःस्वार्थ और समर्पित इंसान की बनी है। आप कितने जुझारु हैं इस बात का प्रमाण आपके काम से मिलता है,तेज सीखने वाले हैं। आज आपको थोड़ा सर, बदन दर्द और थकान जैसी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : क्रीम वृष आज आपको यात्रा के दौरान उन प्रश्नों का उत्तर मिल सकता है जिनकी तलाश थी। किसी तरह का जोखिम उठाने से आज बचें ,इसका परिणाम मंहगा हो सकता है। एक विषय पर किसी की सोच आपसे भिन्न है इसका अर्थ ये नहीं की आप जज करें। उस काम को आप और ज्यादा करें जो आपको डराता है,इसी से सफलता मिलेगी। भावनात्मक होना गलत होने की नहीं बल्कि इंसानियत मौजूद रहने की निशानी है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : रोज मिथुन किसी चीज के प्रति आपका नजरिया पहले से ज्यादा स्पष्ट होगा इसका लाभ मिलेगा। पैसे के मामले में आज आप खुद को बेहद भाग्यशाली मान सकते हैं,उत्साहित रहेंगे। हंसमूख और नरमभाषी होने के कारण परिवार के लोगों को प्रसन्न रखना आसान होगा। परिस्थिति कितनी भी प्रतिकूल हो पर अपना काम सही से करना पक्ष मजबूत रखेगा। कहीं बाहर निकलते समय सतर्क रहें ,कपड़ा अनुकूल नहीं होने से सर्दी हो सकती है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : पीला कर्क आज किसी तरह का बड़ा परिवर्तन करने का विचार कर सकते हैं,सफलता मिलेगी। एक दो बार भाग्य के सहारे कुछ मिल जाए पर कठिन श्रम के बिना कुछ संभव नहीं। किसी काम के नाकारात्मक पक्ष देखने के बदले उसके सकारात्मक पक्ष पर ध्यान दें। बिना पसंद वाले क्षेत्र में काम करते हुए कभी भी आप अपना बेस्ट नहीं दे सकते हैं। आज आपको सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता पड़ने वाली है,ध्यान रखें। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन सिंह याद रखें कि इस ब्रम्हांड पर आप किसी वजह से भेजे गए हैं ,अपना मकसद जानें। आर्थिक स्तर पर थोड़ी परेशानी रहेगी, अपेक्षित सफलता मिलने में अभी वक्त लगेगा। प्यार और भरोसा से ही आप उस बंधन का निर्माण कर सकते हैं जिसकी अपेक्षा है। सफतला की राह में लगातार सीढियां चढते जाएंगे ,आपका आत्मविश्वास उंचा होगा। अपनी सफलता को लेकर गर्व और उत्साह से भरे नजर आएंगे,सेलिब्रेट कर सकते हैं। अपनी सेहत के लिए भी समय निकालें ,यही आपकी असली पूंजी है इसे समझना होगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग :ऑफ व्हाइट कन्या यदि अपने रास्ते पर भरोसा है तो धैर्य और मनोबल बनाए रखें मंजिल जरुर मिलेगी। बिजनेस के स्तर पर आज का दिन आपके लिए सफल रहने की उम्मीद दिख रही है। प्रियजनों पर अपना गुस्सा निकालते रहना कहीं से सही नहीं है,आप इसका ध्यान रखें। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज आपके रोमांचित रहने का अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। यदि कोई समस्या लगातार बनी हुए है तो किसी बड़ी बीमारी की निशानी हो सकती है। समय समय पर रुटिन चेकअप करवाते रहें,अपने डाइट में प्रोटिन को प्राथमिकता दें। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : गुलाबी तुला आपके उपर आशीर्वाद बरसने जैसा कोई चमत्कार होगा, जीवन में खुशियां आएंगी। वित्तीय स्तर पर बहुत सूझबूझ से और फूंक फूंक कर कदम रखने का लाभ मिलेगा। जो समय बीत गया उसके साये से मुक्त होकर आगे बढें ,तभी कुछ संभव हो पाएगा। कार्यक्षेत्र में भले ही आप सर्वेसर्वा नहीं हों फिर भी आपका अपना एक रुतवा होगा। आज स्वयं के भीतर किसी पहाड़ को चढ पाने जैसी उर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : बैंगनी वृश्चिक जीवन किसी रहस्यमयी किताब से कम नहीं है जिसके पन्ने क्रमवद्ध खुलते जा रहे हैं। आप खर्च करने से ज्यादा बचत पर ध्यान केंद्रित रखते हैं इससे सुरक्षित महसूस करेंगे। परिवार का कोई सदस्य जल्द ही ऐसी खुशखबरी देने वाला है जिसका उत्वसव मनाएंगे। करियर के मामले में भले ही बहुत अच्छा समय नहीं चल रहा पर पहले से बेहतर रहेगा। बीमारी से बचाव अच्छा इस कहावत को सुना होगा इस पर अमल करने की जरुरत है। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : ब्राउन धनु इश्वर पर भरोसा रखना सीखें जो आपका है आपके पास लौटकर अवश्य आएगा। आपके सितारों के अनुकूल अभी आपके लिए प्रॉपर्टी में निवेश करना सुरक्षित नहीं है। पैरेंट्स को आपका ख्याल है ,उनकी सलाह मान नहीं सकते तो कम से कम इज्जत दें। आप एक ऐसा केंद्र बिंदु बनने वाले हैं जिसके इर्द गिर्द ही सबकुछ घूमता रहने वाला है। गति ,शुद्धता और कलात्मकता का संयोजन आपको प्रोफेशनल तौर पर सफल बनाएगा। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : क्रीम मकर अपने आप को स्वतंत्र या उन्मुक्त कर प्रकृति को कुछ रास्ते बनाने दें वही बेस्ट होगा। आप अपने कौशल को लेकर अधिक विश्वास और भरोसा रखेंगे इससे सफलता मिलेगी। किसी करीबी के गुस्से का शिकार होने वाले हैं ,डांट फटकार लगने की संभावना है। अपने लक्ष्य और काम के प्रति फोकस होकर चलते रहें सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। योग और मेडिटेशन जैसी क्रियाएं आपको शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रखेगी। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : सी ग्रीन कुंभ आत्मचिंतन करें,समय को अपना काम करने दें,मस्तिष्क को रिचार्ज होने का वक्त मिलेगा। अवसरों की तलाश में लगे रहने वालों को छोटी सी सफलता भी बड़ा मोटिवेशन दे सकती है। परिवार के सदस्य आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज देने का प्लान कर सकते हैं,तैयार रहें। अपने विचार पर अमल करना सही है पर सामने वाले के विचार को भी सम्मान देना जरुरी है। सेहत को देखते हुए आपको अपनी कुछ बुरी आदतें छोड़ देने की जरुरत महसूस होगी। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : गहरा फिरोजा मीन आप जो कुछ करना चाहते हैं उसे लेकर स्पष्ट रहें और अपना फोकस बनाए रखें। आर्थिक स्तर पर आपकी स्थिति अच्छी रहेगी ,नई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। काम संबंधी तनाव शेयर करें,प्रोफेशनल नहीं पर दिलचस्प रास्ता मिलने वाला है। आवेग छोड़ कर चिंतन करें जीवन में महत्वाकांक्षा और सपनों का साथ मिल जाएगा। सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी,प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : पीला