Thu, May 9, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 22 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 22nd 2021 12:05 AM -- Updated: January 21st 2021 10:03 PM
आज का राशिफल 22 जनवरी 2021

आज का राशिफल 22 जनवरी 2021

Forecast for 22nd Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- मार्केट में खुद को स्थापित होते ही फाइनेंसर के रुप में क्षमता बढ़ जाएगी। करियर पर ध्यान देने के लिए समय अच्छा है। किसी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते समय अपने सामान का खास ख्याल रखें। मकान मालिकों को अच्छे किराएदार मिलने की संभावना है। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – सफेद वृषभ- फिजूल खर्चों को कम कर बचत करने में सफल होंगे। अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत से ज़्यादा स्मार्टनेस से काम करें। वज़न नियंत्रित करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के युवा एक बड़ा सहयोग साबित होंगे। बिजनेस बढ़ाने में यात्रा लाभदायक महत्वपूर्ण रहेगी। खानदानी प्रॉप्रर्टी के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – बोटल ग्रीन मिथुन- नए आइडिया अपनाने से आय में वृद्धि की संभावना बढ़ सकती है। किसी नई डील के मिलने से खुशी होगी। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। घर पर कोई आपका मूड खराब कर सकता है। किसी नई जगह जाने के लिए समय उपयुक्त है। प्रॉप्रर्टी से संबंधित मामलों में ज़रुरत से ज़्यादा समय लग सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में लक्ष्य प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – सियान कर्क- प्रतिद्वंदी के साथ हाथ मिलाना लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी। किसी यात्रा की जल्दी शुरुआत करना अच्छा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचना या किराए पर देना लाभदायक रहेगा। रहने के लिए उचित घर की व्यवस्था करने में भाग्य का साथ मिलेगा। अपने साथ रोमांटिक शाम बिताने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – क्रीम सिंह- किसी लोन के जल्द पास होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिद्वंदी से आगे निकलने में सफल होंगे। सेहत के प्रति जागरुक लोग जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी संपत्ति के भारी अंतर पर बेचने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े लोगों को अपनी पसंद की पोस्टिंग मिल सकती है। प्रेम संबंधों के चलते थोड़ा परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – हल्का नीला कन्या- धन संबंधित समस्याएं जल्द दूर होंगी। बॉस के खिलाफ रहने वालों लोगों से दूर रहें। खानपान पर नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली सेहत के लिए अच्छी रहेगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। किसी वाहन या महंगे एंप्लायंस की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई को लेकर आपकी योग्यता आपकी सबसे बड़ी संपत्ति बन सकती है। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन तुला- अच्छी आय के चलते खुलकर खर्चा करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी काम की सभी तारीफ करेंगे। स्वस्थ खानपान वज़न कम करने में आपकी सहायता करेगा। परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा कर रहे लोगों को देरी और समस्या हो सकती है। किसी नए अधिग्रहण से गर्व महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – एक्वॉ ग्रीन वृश्चिक- रुका हुआ पैसा जल्द वापिस मिलने की संभावना है। सीनियर्स किसी काम को लेकर आप पर पूरा विश्वास दिखा सकते हैं। सेहत के प्रति जागरुकता के चलते अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रयास करेंगे। घर की भलाई के लिए दिए गए सुझावों से दूसरे असहमत हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटर्नस मिलने की संभावना है। अपने दोस्तों और करीबियों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – सफेद धनु- जल्दी पैसा बनाने की स्कीम आपमें से कुछ लोगों के लिए काम कर सकती है। नौकरी में बदलाव के लिए समय अच्छा चल रहा है। सेहत से जुड़ी कोई समस्या जल्दी ही सुलझ सकती है। जीवनसाथी आज आपको परेशान नहीं करेगा। किसी खूबसूरत यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 12 शुभ रंग – क्रीम मकर- धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा। नियमित व्यायाम का सेहत पर सकारात्मक असर दिखेगा। परिवार से मिली सलाह किसी संवेदनशील मामले को संभालने में मदद करेगी। कोई प्राइम प्रॉप्रर्टी जल्दी ही आपकी हो सकती है। किसी समारोह में हिस्सा लेकर उत्साहित महसूस करेंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – चॉकलेट कुंभ- रुका हुआ पैसा जल्द वापिस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर किसी काम की सभी प्रशंसा करेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। परिवार की परंपरा और धार्मिक संस्कारों को निभाकर खुशी महसूस होगी। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी मालिकों के लिए समय लाभदायक रहेगा। हर तरफ प्यार का अहसास महसूस करेंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – पीच मीन- किसी नौकरी में किया गया बदलाव लाभदायक साबित होगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार का प्यार, स्नेह और सहयोग मिलेगा। परिवार या दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी किसी डील की कागज़ी कार्यवाही जल्द पूरी होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आपका साथी काफी विचारशील मूड में रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – सियान


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...