Mon, Mar 27, 2023
Whatsapp

आज का राशिफल 24 अगस्त 2021

Written by  PTC NEWS -- August 24th 2021 12:01 AM -- Updated: August 23rd 2021 09:59 PM
आज का राशिफल 24 अगस्त 2021

आज का राशिफल 24 अगस्त 2021

मेष

प्रोफेशनल काम के सिलसिले में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी,तैयार रहें।


आप अपने अच्छे आइडिया के कारण प्रोफेशनल स्तर पर विशेष स्थान बना पाएंगे।

नियमित व्यायम में बने रहने से आपकी फिटनेस पर चमत्कारिक असर होने वाला है।

परिवार में शांति और सुकून बने रहने से आप साकारात्मक होकर आगे बढ सकते हैं।

ऑफिसियल ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की उम्मीद है,तैयारी शुरु कर दें।

किसी महत्वपूर्ण काम को समय पर पूरा कर आप मानसिक स्तर पर राहत महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : बॉटल ग्रीन

वृष

प्रोफेशनल स्तर पर किए गए किसी कमिटमेंट को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

वित्तीय स्तर पर लिया जाने वाला कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज टाल देना ही सही रहेगा।

आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं,प्रयास शुरु करने वाले हैं।

आज आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे।

शानदार ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है,जमकर मस्ती करने का मौका मिलेगा।

अच्छी तैयारी की वजह से शैक्षणिक स्तर पर अपेक्षित परिणाम आने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : बेज

मिथुन

धीमी रफ्तार के कारण प्रोफेशनल स्तर पर कोई मौका हाथ से फिसल सकता है।

वित्तीय स्तर पर आप खुद को सुरक्षित स्थिति में पाएंगे,आमदनी बढने की उम्मीद है।

अच्छी सेहत के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की संभावना है,असर दिखेगा।

आज आप परिवार के लोगों का गेट टुगेदर रखे जाने को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे।

आप में से कुछ लोगों को आज किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकान मालिकों को अपने घर के लिए अच्छा किरायेदार मिल जाने की संभावना है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : गुलाबी

कर्क

कार्यक्षेत्र में आपको किसी दूसरे के बेहतर प्रदर्शन से इर्ष्या होने की संभावना है।

वित्तीय स्तर पर आपकी किस्मत अच्छी रहेगी,अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी होगी।

लंबे समय से बीमार चलने वाले लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होने के संकेत हैं।

परिवार के किसी नौजवान से अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही।

रुटिन लाइफ से अवकाश चाहने वाले लोग वेकेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

आप में से कुछ लोग किसी खास मकसद से घर या प्रॉपर्टी गिरवी रख सकते हैं।

समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा,फिर भी प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : चॉकलेट

सिंह

सिनीयर की तारिफ मिलने के कारण आज आपका मनोबल उंचा रहने वाला है।

शहर से बाहर किसी दोस्त या रिश्तेदार के यहां जाकर मस्ती भरा समय बिताएंगे।

संतुलित जीवनशैली की वजह से आप फिटनेस और उर्जा से परिपूर्ण नजर आएंगे।

अचानक पैसे की जरुरत पड़ने से चिंतित रहेंगे,कोई मदद को आगे आ सकता है।

परिवार में किसी के उपर दी गई कोई जिम्मेदारी वापस आपके कंधे पर ही आएगी।

पढाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने से आपका आत्मविश्वास उंचा बना रहने वाला है।

शुभ अंक :7

शुभ रंग : मजेंटा

कन्या

कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को पूरा करने के लिए अच्छी दक्षता का प्रदर्शन कर पाएंगे।

वित्तीय स्तर पर आपके सुरक्षित रहने की उम्मीद है,बैंक बैलेंस मजबूत बना रहने वाला है।

सेहत के लिए उठाए गए सटिक कदम का जल्द ही असर दिखने लगेगा,उत्साहित रहेंगे।

घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा।

गाड़ी चलाते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है,नुकसान के संकेत हैं।

आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है,अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : हल्का ग्रे

लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल जाने से आपकी संपन्नता में वृद्धि होने के संकेत हैं।

प्रोफेशनल क्षेत्र में एक दूसरे के खिलाफ माहौल बनाकर सिर्फ तात्कालिक लाभ मिलेगा।

जीवन साथी या परिवार का कोई अन्य सदस्य आज आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।

परिवार के किसी नौजवान की उपलब्धि आज आपका सर गर्व से उंचा करने वाली है।

आज आनायास ही आप शहर से बाहर किसी से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं।

पढाई के क्षेत्र में बचा हुआ काम आपके सामने तनाव वाली स्थिति पैदा करने वाला है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : पिच

वृश्चिक

नई नौकरी में आपको अपनी वास्तविक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सेहत को लेकर आप पहले से ज्यादा जागरुक रहेंगे,इसका फायदा फिटनेस में दिखेगा।

आपको गुस्से पर काबू रखने की जरुरत होगी,घर का माहौल खराब बिगड़ने का खतरा है।

आपके द्वारा की जाने वाली यात्रा आज लंबी खिंचने की वजह से थकान का अनुभव होगा।

कोई संपत्ति जो कानूनन आपका है उस पर कोई रिश्तेदार दावेदारी जता सकता है।

आप में से कुछ लोग आज शैक्षणिक मामले में जश्न के मूड में रहेंगे,कोई उपलब्धि मिलेगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : नीला

धनु

प्रोफेशनल क्षेत्र के महत्वपूर्ण लोगों के साथ आज दूरी बढने की नौबत आ सकती है।

कोई कंपनी चलाने वाले लोगों को काम अच्छा चलेगा,शानदार आमदनी के संकेत हैं।

किसी शारिरीक समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपचार कारगर हो सकता है।

जीवनसाथी आपके लिए सपोर्टिव रहेगा,आपके हर विचार को साथ मिलने की उम्मीद है।

जो लोग किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे थे उनके लिए आज अच्छा मौका है।

आप में से कुछ लोगों की संपत्ति में इजाफा होने का संकेत हैं,प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : सफेद

मकर

प्रोफेशनल स्तर पर आज शानदार प्रदर्शन किए जाने की संभावना नजर आ रही है।

अपने सभी लेन देन को क्लियर करने के बाद भी आपका बैंक बैलेंस अच्छा बना रहेगा।

आप अपना फिटनेस और सेहत बरकरार रखने के लिए जरुरी प्रयास कर सकते हैं।

आज परिवार के लोगों का एकसाथ जमा होना आपको बेहद उत्साहित रखने वाला है।

आप घुमक्कड़ी के लिए जाएंगे इसकी प्रबल संभावना बन रही है,अपना बैग तैयार रखें।

आप में से कुछ लोग जल्द ही मकान या जमीन खरीदने वाले हैं,आज शार्ट किया जाएगा।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग :नारंगी

कुंभ

कार्यक्षेत्र में आज कोई आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठा सकता है।

फिजूलखर्ची पर नियंत्रण लाने की आवश्यकता होगी,बजट का ध्यान रखें।

व्यायाम को अपने रुटिन लाइफ का हिस्सा बना सकते हैं,उर्जावान रहेंगे।

घर के लिए कुछ प्लान करने में जीवनसाथी और आप पूर्णतः व्यस्त रहेंगे।

आज प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें,अनुकूल समय आने का इंतजार करें।

किसी रिश्तेदार के घर आने से माहौल खुशनुमा बना रहने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : चेरी

मीन

निवेश करने के लिए कोई अच्छा विकल्प आज आपके सामने आने वाला है।

फिटनेस के लिए शुरु किए गए कदम का असर होता हुआ महसूस कर पाएंगे।

परिवार के किसी सदस्य की जो सहायता आपने की है उसकी काफी चर्चा रहेगी।

प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने काम पर नियंत्रण रहेगा,बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

वेकेशन पर जाने वाले लोग जमकर मस्ती कर सकते हैं,जल्द जाने की संभावना है।

आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : डार्क ग्रे

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...