Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 27 दिसंबर 2021

Written by  PTC NEWS -- December 27th 2021 12:01 AM -- Updated: December 26th 2021 10:55 PM
आज का राशिफल 27 दिसंबर 2021

आज का राशिफल 27 दिसंबर 2021

Forecast for 27.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने की उम्मीद है,इसे और बेहतर बना सकते हैं। जिस किसी सामान खरीदने की अभिलाषा लंबे संय से थी आज अंततः खरीद लिया जाएगा। परिवार के किसी सदस्य पर शब्द से प्रहार करने से पहले दो बार जरुर सोच लेना चाहिए। आपमें यदि गंभीरता की कमी है तो किसी अनुभवी से सलाह लेने में हिचकिचाहट न रखें। सेहत के स्तर पर आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फायदा नजर आने लगेगा,संतुष्ट रहेंगे। अपनी इस उपलब्धि पर खुद को आइसक्रीम का ट्रीट दे सकते हैं,अच्छा महसूस होगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग :पिंक वृष कार्यक्षेत्र और निजी जीवन दोनों ही जगह खुद को साबित करने का दबाव रहने वाला है। फ्रिलांस काम करने वालों को लंबे इंतजार के बाद कोई अटका हुआ पेमेंट मिल सकता है। अपने प्यार,पैरेंट्स या कोवर्कर को यदि ज्यादा समय नहीं दे सकते तो कुछ वक्त जरुर दें काम का दबाव बढने के कारण आपको तनाव या एनजाइटी बढने की संभावना दिख रही है। जब आप अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरु करते हैं,आपको उसकी कमियां नजर आने लगती हैं। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : सफेद मिथुन कलात्मक दृष्टिकोण अपनाने से प्रॉडक्टिविटी में बढेगी,अपने मकसद में सफल रहेंगे। आज प्रॉपर्टी या संसाधन को बढाने पर ज्यादा ध्यान देने वाले हैं,आर्थिक उन्नति होगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपना संबंध सहज रखने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सबकुछ ठीक करने के लिए आज का दिन अनुकूल हो सकता है। ऑफिस में ज्यादा अच्छा बने रहने से आपका भला नहीं होने वाला है,इसका ध्यान रखें। जब चारों तरफ से घिरा हुआ महसूस कर रहे हों तो मन को शांत करके ही सोने जाएं। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : लाइट ब्लू कर्क यदि जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ रहा है तो थोड़ा रुकें और परिस्थिति को समझें। वित्तीय मामले में आपके कंधे पर जो कर्ज का या अन्य भार था उससे निवृत होने की संभावना है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकाल कर नए दोस्तों से मिल सकते हैं,अच्छा महसूस होगा। बॉस से मिटिंग करने के बाद हालात बदले न बदले उससे निकलने का रास्ता जरुर मिल जाएगा। आध्यात्म की तरफ आपकी दिलचस्पी बढने वाली है,किसी गूढ ज्ञान की खोज में आप लगे रहेंगे। शुभ अंक : 2 शुभ रंग :सफेद सिंह आज आप अपने दैनिक जीवन में कुछ संतुलन लाने का प्रयास कर सकते हैं। आप जिस तरह के परिणाम की अपेक्षा रखते हैं उसी अनुरुप कार्य करना होगा। जिस तरह आमदनी बढ रही है सभी कर्ज से मुक्त होने का समय आ गया है। भाई बहनों के साथ लंबे समय से चल रहा कोई विवाद अब सुलझा लिया जाएगा करियर के क्षेत्र में आज समय अनुकूल रहेगा,नया जॉब ऑफर होने की उम्मीद है। अपने आप पर भरोसा करना शुरु करें,इससे पॉजिटव सोच विकसित कर सकेंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग :हरा कन्या आज आप खुलकर जीवन जीने का आनंद ले सकते हैं,मंडे की ताजगी बरकरार रहेगी। आपकी बचत योजनाएं सही दिशा में जा रही हैं ये आश्वस्त होने के लिए पड़ताल करेंगे। दूर रहने वाले किसी सदस्य के लंबे समय बाद घर आने से पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। जो करियर के क्षेत्र में कुछ नया करना चाह रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छे रहेगा। सेहतमंद और फिट रहने आज आपकी प्राथमिकता बनने वाली है,रुटिन तय कर सकते हैं। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : इंडिगो तुला आज आपके रास्ते में बेवजह की परेशानियां और रुकावटें पैदा होने के संकेत हैं। आपको अपने लक्ष्य और मकसद को पूरा करने के लिए और प्रयास करना होगा। आज आमदनी बढाने का कोई बड़ा अवसर मिलने वाला है,इसका लाभ ले सकेंगे। गृहणियों को आज घर में आराम करने का पुरा मौका मिलने वाला है,सुकून मिलेगा। प्रोफेशनल स्तर पर जो आपको आगे ले जा सकता है उसके संपर्क में बने रहना है। अच्छी डाइट और पॉजिटिव सोच आपकी सेहत में जबरदस्त परिवर्तन लाने वाला है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : गहरा हरा वृश्चिक कुछ दिनों से आप जो काम शुरु करने का प्लान कर रहे हैं आज उसे कर पाएंगे। घरेलू स्तर पर बढ रहा खर्च आपकी परेशानी और तनाव बढा सकता है,धैर्य रखें। आज परिवार के लोगों के बीच बढ रही दूरी को खत्म करने का प्रयास कर सकते हैं। अपने कलात्मक हुनर को बाहर लाने का सही अवसर है,अपेक्षित परिणाम मिलेगा। सेहत संबंधी सभी हिदायत का सख्ती से पालन करते रहेंगे,इसका असर दिखेगा। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : मरुन धनु आपका आकर्षक और सहज व्यक्तित्व आजके दिन को खास बनाने वाला है। आज आप अपनी पर्सनेलिटी का फायदा लेने का प्रयास करेंगे,काम बन जाएगा। आपके पास जो संसाधन या सामर्थ्य है उसका सही उपयोग करने का प्रयास करें। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए बुजुर्ग की इच्छा का ध्यान रखना जरुरी होगा। आज आपको किसी बड़े सम्मान या पुरस्कार के लिए शार्टलिस्ट किया जा सकता है। आगे बढने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा,शानदार अवसर आपके सामने है। अपना वजन कम करने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं,फायदा होगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : पिंक मकर प्यार ,उत्साह और संयम से आप अवसर का अच्छा लाभ उठा पाएंगे,सितारे अनुकूल हैं। आप अपने सारे लेन देन डेडलाइन से पहले खत्म करने में सफल रहेंगे,सुकून मिलेगा। आपका डोमिनेटिव नेचर से परिवार के बुजुर्ग को परेशानी होगी,कलह होने का संकेत है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको कोई बड़ा ब्रेक मिलने की उम्मीद है,आमदनी बढने वाली है। फिटनेस के लिए कदम बढाने का सही मौका है,आत्मविश्वास से भरे नजर आने वाले हैं। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : डार्क ग्रे कुंभ आपको धैर्य और समझादारी के साथ सही समय का इंतजार करने की जरुरत है। बहुत सारी समस्याओं को एक अच्छी बातचीत के जरिये खत्म किया जा सकता है। वित्तीय मामले में कोई बड़ा निर्णय लिए जाने की संभावना दिख रही है, संतुष्ट रहेंगे। भाई बहन या दोस्त आपके प्रति सपोर्टिव बने रहेंगे,इससे संबंध और मजबूत बनेगा। नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं हैं तो इससे अच्छा अवसर नहीं मिलेगा,आगे बढें। किसी भी प्रकार का व्यायाम आपकी सेहत के लिए अच्छा ही रहेगा,प्रयास करते रहें। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : डार्क ब्लू मीन चुनौतियां और कठिनाइयां पूरे दिन आपका साथी रहेंगी,आगे का रास्ता निकाल सकते हैं। शेयर बाजार या सट्टेबाजी में समझदारी से फैसला करने से अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। परिवार के बुजुर्ग की बात पर अमल कर करीबी लोगों के साथ संबंध सुधारने का प्रयास करेंगे। करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिलने का वक्त आ गया है,दिल थाम लें। सेहत को लेकर जिस जटिल समस्या से जूझ रहे थे अब उसका सही उपचार मिल जाने वाला है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : लाइट ब्लू


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...