इस दिन से खुलने जा रहे हैं केदारनाथ धाम के कपाट, इस बार श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये खास सुविधाएं
ब्यूरो: हर साल श्रद्धालुओं द्वारा केदारनाथ की यात्रा की जाती हैै। बर्फबारी ज्यादा होने के कारण कपाट को बंद करना पड़ता है। उस दौरान सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसे में 25 अप्रैल से एक बार फिर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं।
25 अप्रैल से ही शुरू होगी यात्रा
एक तरफ जहां 25 अप्रैल से धाम के कपाट खुलने जा रहें हैं तो वहीं दूसरी तरफ उसी दिन से यात्रा भी शुरू होने जा रही है। जिसका अधिकारियों द्वारा ऐलान भी कर दिया गया है। श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से भी केदारनाथ धाम पहुंच सकेंगे। इसके लिए आपको हेलीकॉप्टर की बुकिंग ऑननलाइन ही करनी होगी।
_3e2a0457ebfb1387ecbde4de2e24664d_1280X720.webp)
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक चारधाम यात्रा के लिए कुल 6.34 लाख श्रद्धालुओं ने खुद को रजिस्टर करवा लिया है जो दर्शन करने आएंगे।
इस बार मिलेगी हेल्थ एटीएम की सुविधा
यात्रा शुरू होने से पहले प्रदेश के मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि इस बार श्रद्धालुओं की सेहत का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। चारधाम यात्रा के समय श्रद्धालुओं की जांच के लिए जगह- जगह हेल्थ एटीएम भी स्थापित किए जाएंगे। ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।
Kedarnath Dham to open for devotees on April 25
— ANI Digital (@ani_digital) April 5, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/lZawFpOWjh#KedarnathDham #Uttarakhand pic.twitter.com/SWAfdr1Y9o
- PTC NEWS