Sat, May 11, 2024
Whatsapp

खेल-खेल में नहर में उतर गए दो मासूम भाई, पानी के बहाव में बहे

Written by  Arvind Kumar -- July 22nd 2020 03:20 PM -- Updated: July 22nd 2020 03:24 PM
खेल-खेल में नहर में उतर गए दो मासूम भाई, पानी के बहाव में बहे

खेल-खेल में नहर में उतर गए दो मासूम भाई, पानी के बहाव में बहे

यमुनानगर। गांव सुखपुरा में दो मासूम भाई खेल-खेल में पश्चिम यमुना नहर में उतर गए। पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई पानी के बहाव में बह गए सूचना मिलते ही एक बच्चे के शव को तो नहर से गोताखोरों ने निकाल लिया जबकि एक की तलाश अभी जारी है। दरअसल यमुनानगर के गांव सुखपुरा निवासी दो मासूम भाई तनिष और हर्ष अपने मामा के लड़के वंश के साथ गांव के बाहर बने स्टेडियम में खेलने के लिए आए थे लेकिन खेल-खेल में यह लोग पश्चिम यमुना नहर में नहाने के लिए उतर गए। हालांकि इनके मामा के लड़के वंश ने पानी में आने से मना कर दिया और वह थोड़ी दूर जाकर बैठ गया लेकिन कुछ देर बीत जाने के बाद भी जब दोनों की कोई आवाज नहीं आई तो वंश ने इन्हें ढूंढने का प्रयास किया। Two brothers drowned in canal in Haryana वंश को लगा कि शायद यह दोनों यहां से चुपचाप निकलकर स्विमिंग पूल पर चले गए हो लेकिन वहां पर भी उसे कोई नहीं मिला तो उसने घर आकर दोनों के न मिलने की बात कही और बताया की देानों यमुना में नहाने के लिए उतरे थे। जब इन बच्चो में से एक के पापा ने नहर के किनारे एक की निक्कर पड़ी हुई देखी तो वह समझ गया कि दोनो बच्चे पानी में डूब गए हैं। आनन-फानन में उसने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से एक बच्चे के शव को तो घंटो की मशक्कत के बाद नहर से ढूंढ निकाला लेकिन एक बच्चे के मिलने से परिवार के लोग उसे ढूंढने में लगे हुए हैं। फिलहाल गोताखोरों के द्वारा निकाले गए शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेज दिया है। पानी में डूबने वाले दोनों रिश्ते मे चाचा ताऊ के बेटे हैं और दोनों ही इकलौते बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और गोताखोर अभी भी दूसरे के बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...