Sun, Jun 22, 2025
Whatsapp

weather update: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, कई राज्यों में पारा 30 डिग्री के पार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 18th 2022 11:41 AM -- Updated: March 18th 2022 11:43 AM
weather update: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, कई राज्यों में पारा 30 डिग्री के पार

weather update: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, कई राज्यों में पारा 30 डिग्री के पार

उत्तर भारत में गर्मी ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान बढ़ेगा तो राजस्थान समेत कुछ राज्यों में दोपहर के समय लू चलने के आसार हैं। उधर, अंडमान और निकोबार, केरल समेत कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। केरल के कुछ हिस्सों में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीट वेव जारी रहने के आसार हैं। वहीं, दिल्ली में 17 मार्च यानि कल का दिन पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रिकॉर्ड किया गया है। मौसम शुष्क रहने और तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हुआ है। Heat wave grips Punjab, Haryana मौसम विभाग के अनुसार 2013 से अब तक मार्च के पहले दो सप्ताह में ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया हो। इससे पहले 2018 में तापमान 36.2 और 2021 मे 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2022 में 15 मार्च को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज हुआ है। दूसरी तरफ मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गर्मी का प्रकोप अभी बढ़ेगा। 22 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों के विपरीत इस साल मार्च में अब तक बारिश नहीं हुई है। Heatwave persists in Punjab, Haryana मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आज तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में राजधानी में तापमान और बढ़ने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। weather forecast, north india, delhi, himachal, haryana, chandigarh इसके साथ ही देहरादून में भी लगातार पारा बढ़ रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, जम्मू की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा, लखनऊ में भी आज बहुत गर्मी पड़ेगी। यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK