Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

US Shooting: लास वेगास के नेवादा विश्वविद्यालय में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 1 गंभीर घायल

अमेरिका के लास वेगास शहर स्थित नेवादा विश्वविद्यालय में बीते दिन गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 07th 2023 12:59 PM
US Shooting: लास वेगास के नेवादा विश्वविद्यालय में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 1 गंभीर घायल

US Shooting: लास वेगास के नेवादा विश्वविद्यालय में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 1 गंभीर घायल

ब्यूरोः अमेरिका के लास वेगास शहर स्थित नेवादा विश्वविद्यालय में बीते दिन गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। 

गोलीबारी में 3 लोगों की मौके पर मौत


लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नेवादा विश्वविद्यालय में गोलीबारी हुई है. इसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 1 व्यक्ति को गंभीर घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि यह गोलीबारी बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग 11.45 बजे हुआ। 

लास वेगास की स्थिति पर व्हाइट हाउस की नजर

वहीं, पुलिस ने कहा कि यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में बीम हॉल के आसपास हुई, जिसमें बिजनेस स्कूल और अन्य सुविधाएं हैं। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने कहा कि हम लास वेगास की स्थिति लेकर स्थानीय पुलिस के सम्पर्क में हैं। 

अमेरिका में गोलीबारी की 38वीं घटना

अमेरिका में ये गोलीबारी की 38वीं घटना है। वहीं, इससे पहले मास फायरिंग 2017 में लास वेगास में हुई थी। इस हमले के कारण अमेरिका दहल उठा था। इस गोलीबारी में 60 लोग मारे गए थे। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK