Sat, Jul 12, 2025
Whatsapp

एक शख्स ने 24 घंटे के अंदर कोरोना वैक्सीन की ले ली 10 डोज, जानिए फिर क्या हुआ

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 12th 2021 03:48 PM
एक शख्स ने 24 घंटे के अंदर कोरोना वैक्सीन की ले ली 10 डोज, जानिए फिर क्या हुआ

एक शख्स ने 24 घंटे के अंदर कोरोना वैक्सीन की ले ली 10 डोज, जानिए फिर क्या हुआ

नेशनल डेस्क: भारत में कई लोग कोविड टीकाकरण के लिए उतना उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। सरकार की ओर से अब घर घर जाकर भी लोगों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोग आनाकानी कर रहे हैं। कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों के बीच कई भ्रांतियां भी फैली हैं, लेकिन एक शख्स ने 24 घंटे के अंदर कोविड वैक्सीन की 10 खुराक ले ली। जी हां, न्यूजीलैंड में एक शख्स ने 24 घंटे के अंदर कोरोना वैक्सीन की 10 खुराक लगवा ली। मामले के सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस शख्स ने एक दिन में अलग-अलग टीकाकरण केंद्रो पर जाकर वैक्सीन लगवाई। न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण कार्यक्रम के समूह प्रबंधक एस्ट्रिड कोर्ननीफ का कहना है कि, हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने आगे कहा कि, अगर आप भी किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसने टीके की अधिक खुराक ली है तो उन्हें जल्द डॉक्टर से सलाह लेने को कहा जाए। वहीं, इस मामले को लेकर केंद्र की चिकित्सा निदेशक निक्की टर्नर का कहना है कि, एक दिन में इतनी खुराक लेने का डेटा हमारे पास मौजूद नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि, हम जानते हैं वैक्सीन की कई डोज लेने का नुकसान बहुत अधिक है। निक्की टर्नर ने आगे कहा कि, हमारे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि किसी शख्स के अधिक खुराक लेने के बाद किस प्रकार के दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि न्यूजीलैंड में लोग दूसरे के पहचान पत्र का इस्तेमाल कर कई बार कोविड-19 टीकाकरण करा रहे हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK