Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

गोल्डन हट के राम सिंह राणा से मिले अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, सरकार पर साधा निशाना

Written by  Arvind Kumar -- June 26th 2021 07:30 PM -- Updated: June 26th 2021 07:34 PM
गोल्डन हट के राम सिंह राणा से मिले अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, सरकार पर साधा निशाना

गोल्डन हट के राम सिंह राणा से मिले अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, सरकार पर साधा निशाना

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आज कुरुक्षेत्र के होटल गोल्डन हट पहुंचे जहां पर उन्होंने होटल के मालिक राम सिंह राणा से मुलाकात की। सुखबीर सिंह बादल ने जीटी रोड पर गोल्डन हट के सामने लगाए गए पत्थर के भारी-भरकम बैरिकेड का मुआयना भी किया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को दबाने के लिए सरकार तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज के लिए हमने भाजपा से समर्थन वापिस लिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि किसानों की जायज मांगों का समर्थन किया है। शिरोमणि अकाली दल हमेशा गलत के खिलाफ रहा है। चाहे वह आपातकाल हो, सबसे पहले शिरोमणि अकाली दल ने इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के खिलाफ आवाज उठाई थी। यह भी पढ़ें- अंबाला में वैक्सीनेशन को लेकर नया आयाम स्थापित यह भी पढ़ें- आप नेता मनोज राठी को 1 करोड़ की मानहानि का नोटिस उन्होंने कहा कि राम सिंह राणा जैसे व्यक्ति जो अपना घर बार दांव पर लगा किसानों की सेवा कर रहे हैं। उनका समर्थन करना हमारा फर्ज बनता है। सुखबीर बादल ने राम सिंह राणा को सिरोपा पहनाकर सम्मानित भी किया।


Top News view more...

Latest News view more...