ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने की भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर सविता की तारीफ

By  Arvind Kumar August 2nd 2021 04:32 PM -- Updated: August 2nd 2021 04:38 PM

नई दिल्ली। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत Barry O’Farrell ने अपनी टीम को हराने के बावजूद भारतीय हॉकी टीम की तारीफ की है। खासतौर पर उन्होंने गोलकीपर सविता की तारीफ में ट्वीट करते हुए उन्हें "GREAT WALL OF INDIA" कहा है।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो 2020 की महिला हॉकी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत की सूत्रधार गोलकीपर सविता पुनिया रहीं। उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें- बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए मिल रही सब्सिडी

यह भी पढ़ें- बिजली दरों में कटौती का फैसला ऐतिहासिक: रणजीत सिंह चौटाला

सविता पुनिया हरियाणा के सिरसा के जोधकन गांव की रहने वाली हैं। सविता को हरियाणा की भीड़-भाड़ वाली बसों में 20 किलो गोलकीपिंग गियर के साथ अपने घर से छात्रावास तक लगभग दो घंटे की यात्रा करनी पड़ती थी। खेल छात्रावास में अपने समय के दौरान Punia को गोलकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। क्योंकि, वह अपने ग्रुप में सबसे लंबी थीं।

पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम के सामने अगली चुनौती अर्जेंटीना की होगी। इन टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच देखना बेहद रोचक होगा। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है।

Related Post