शुक्रवार को फिर होगी कैबिनेट की बैठक, ओल्ड पेंशन और स्कूल डिनोटिफाई पर चर्चा संभव

कैबिनेट की बैठक के एक दिन बाद दोबारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सचिवालय में ही कैबिनेट की बैठक होगी।

By  Shivesh jha March 2nd 2023 03:29 PM

कैबिनेट की बैठक के एक दिन बाद दोबारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सचिवालय में ही कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान मुंबई दौरे के कारण शामिल नहीं हो पाएंगे।

बता दें कि बुधवार के बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा न होने के कारण शुक्रवार को पुनः यह बैठक बुलाई गई है।

बैठक में एनपीएस कर्मचारी को पुरानी पेंशन की एसओपी जारी होने का इंतजार था लेकिन बुधवार को इसपर कोई फैसला नहीं लिया गया। साथ ही जयराम सरकार द्वारा आखिरी समय में खोले गए सरकारी स्कूलों का मामला भी अब शुक्रवार की बैठक के लिए कैबिनेट को भेजा जा रहा है।

शुक्रवार को होने वाली बैठक में पुराने पेंशन से संबंधित चर्चा होने की संभावना है जो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पहले बजट की महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है।

एक लाख सरकारी नौकरियों को लेकर राज्य सरकार द्वारा गठित कैबिनेट सब कमेटी की बैठक भी बजट सत्र से पहले होने वाली है। सब कैबिनेट के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बताया कि पहली बैठक में ही सभी विभागों से रिक्त पद मांगे गए थे जो अभी तक नहीं मिला है इसपर काम किया जा रहा है और जल्द ही सूचि तैयार की जाएगी।

Related Post