15 से 35 साल के 89 हजार अशिक्षित लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाएगा शिक्षा विभाग

15 से 35 साल के 89 हजार अशिक्षित लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाएगा शिक्षा विभाग

By  Jainendra Jigyasu March 10th 2023 12:55 PM

हिमाचल प्रदेश का शिक्षा विभाग राज्य भर में पहले से ही बच्चों के लिए समग्र शिक्षा अभियान चला रहा है। अब राज्य के  15 से 35 साल आयु के 89 हजार ऐसे लोग जो शिक्षा से वंचित रह गए उन्हें पढ़ना लिखना सिखाने के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। आगामी सत्र से इन्हें प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक इस बारे में निर्देशित दिया है, किन्हीं कारणों से अशिक्षित रहे प्रदेश के 15 से 35 आयु वर्ग के 89 हजार लोगों को आगामी सत्र से आनलाइन शिक्षा दी जाएगी।  सबसे अधिक कांगड़ा जिला में में ऐसे लोगों को शिक्षित करने की योजना बनाई है। ओपन आनलाइन कोर्स के माध्यम से आनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी।


Related Post